हर माता-पिता को बच्चों को सिखाने चाहिए ये 7 मंत्र, जीवन में मिलेगी सही दिशा और आत्मविश्वास

बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर ये 7 मंत्र सिखाएं। जानिए कौन से मंत्र बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और अच्छी आदतें लाते हैं।
Updated:- 2026-11-23, 19:21 IST
Short Mantra For Kids In Hindi

आज के बच्चे सुबह उठते ही मोबाइल मांगते हैं। कार्टून, गेम और रील्स ने उनकी दुनिया को छोटा कर दिया है, लेकिन पहले के जमाने में बच्चे सुबह उठकर दादा-दादी से मंत्र सुनते थे। उन मंत्रों में ही जीवन की पूरी सीख छिपी होती थी। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा समझदार, आत्मविश्वासी और संस्कारी बने, तो उसे रोज सुबह ये 7 मंत्र जरूर सिखाएं। ये मंत्र उसे जीवन भर सही दिशा देंगे।

अपने बच्चे को सिखाएं ये खास मंत्र

पढ़ाई में अच्छे नंबर लाना ही सब कुछ नहीं है। अगर बच्चे में अच्छे संस्कार नहीं हैं, तो वह बड़ी डिग्री लेकर भी जीवन में भटक सकता है। मंत्र सिर्फ रटने की चीज नहीं हैं। ये बच्चे के मन को शांत करते हैं, याददाश्त तेज करते हैं और उसे अच्छा इंसान बनाते हैं। यहां जानिए वो 7 मंत्र, जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को जरूर सिखाने चाहिए।

1. कराग्रे वसते लक्ष्मी

मंत्र: कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः, प्रभाते करदर्शनम्॥

सुबह उठते ही अपने हाथों को देखना चाहिए। हाथ की उंगलियों में लक्ष्मी, बीच में सरस्वती और जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है।

बच्चे को क्या सीख मिलेगी?
बच्चा सीखेगा कि सुबह उठते ही मोबाइल नहीं, बल्कि अपने हाथ देखने चाहिए। इससे दिन की शुरुआत पॉजिटिव होती है।

kragre vaste mantra

Photo Credit: Gemini

2. गुरु मंत्र

मंत्र: गुरुर् ब्रह्मा गुरुर् विष्णु, गुरुर् देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥

गुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। गुरु ही सबसे बड़ा भगवान है।

बच्चे को क्या सीख मिलेगी?
बच्चा अपने माता-पिता, शिक्षक और बड़ों का सम्मान करना सीखेगा। जो बच्चा गुरु का सम्मान करता है, वो जीवन में कभी असफल नहीं होता।

Bachchon Ke Mantra

Photo Credit: Pinterest (mefeelgoodspace)

3. गणेश जी का मंत्र

मंत्र: वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा॥

हे भगवान गणेश, आप करोड़ों सूर्यों जितने तेजस्वी हैं। मेरे सारे कामों को बिना किसी रुकावट के पूरा कराइए।

बच्चे को क्या सीख मिलेगी?
परीक्षा हो या कोई नया काम, इस मंत्र से बच्चे में डर खत्म होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

Gayatri Mantra For Kids

Photo Credit: Pinterest (G.P Creation)

4. सरस्वती वंदना

मंत्र: या कुन्देन्दु तुषार हार धवला, या शुभ्र वस्त्रावृता। या वीणा वरदण्ड मण्डित करा, या श्वेत पद्मासना॥

जो मां सरस्वती सफेद फूल की तरह पवित्र हैं, सफेद कपड़े पहनती हैं और हाथ में वीणा रखती हैं, उन्हें प्रणाम है।

बच्चे को क्या सीख मिलेगी?
इस मंत्र से बच्चे का पढ़ाई में मन लगता है। उसकी याददाश्त तेज होती है और वो पढ़ाई को बोझ नहीं समझता।

5. असतो मा सद्गमय

मंत्र: असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय, ऊं शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

मुझे असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से रोशनी की ओर और मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो।

बच्चे को क्या सीख मिलेगी?
बच्चा जीवन में हमेशा सच का साथ देना सीखेगा। उसे सही और गलत में फर्क करना आ जाएगा।

Sanskrit Mantra For Kids

Photo Credit: Pinterest (awasthi)

6. सर्वे भवन्तु सुखिनः

मंत्र: सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्॥

सभी सुखी रहें, सभी निरोग रहें, सभी अच्छा देखें और किसी को भी दुख न मिले।

बच्चे को क्या सीख मिलेगी?
बच्चा स्वार्थी नहीं बनेगा। वो दूसरों की खुशी में खुश होना सीखेगा। यही संस्कार उसे बड़ा इंसान बनाता है।

Sanskrit Shlok For Kids With Meaning

Photo Credit: Magnific

7. गायत्री मंत्र

मंत्र: ऊं भूर्भुवः स्वः, तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि, धियो यो नः प्रचोदयात्॥

हम उस परमात्मा का ध्यान करते हैं, जो हमारी बुद्धि को सही दिशा में ले जाए।

बच्चे को क्या सीख मिलेगी?
रोज गायत्री मंत्र बोलने से बच्चे का मन शांत रहता है। गुस्सा कम आता है और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें- बच्चे को दीवारों पर लिखने का है शौक? डांटने के बजाय समझें उसकी वजह, पेरेंट्स अपनाएं ये टिप्‍स

बच्चों को मंत्र कैसे सिखाएं?

  • सुबह उठते ही सिखाएं: सुबह का मन एकदम साफ होता है। इसलिए सुबह 5 मिनट मंत्र के लिए रखें।
  • जबरदस्ती न करें: बच्चे को डांटकर मंत्र मत रटवाएं। उसे कहानी की तरह समझाकर सिखाएं।
  • खुद भी बोलें: अगर माता-पिता खुद रोज मंत्र बोलेंगे, तो बच्चा भी अपने आप सीख जाएगा।
  • मतलब जरूर बताएं: सिर्फ रटवाना काफी नहीं है। बच्चे को हर मंत्र का आसान मतलब भी बताएं, ताकि वो उसे जीवन में उतार सके।

यह भी पढ़ें- पढ़ते समय पेंसिल और रबड़ चबाता है बच्चा? आदत छुड़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय

बच्चे को महंगे स्कूल में पढ़ाना ही काफी नहीं है। उसे अच्छे संस्कार देना भी माता-पिता की ही जिम्मेदारी है। ये 7 मंत्र बच्चे के मन में आत्मविश्वास, अनुशासन और अच्छाई भर देंगे। आज से ही रोज सुबह 5 मिनट निकालिए और अपने बच्चे को ये मंत्र सिखाना शुरू कीजिए। यही उसकी असली पूंजी बनेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
बच्चों को मंत्र किस उम्र से सिखाना शुरू करें?
बच्चे को 3-4 साल की उम्र से ही छोटे-छोटे मंत्र सिखाना शुरू कर सकते हैं। इस उम्र में बच्चे जल्दी याद कर लेते हैं।
क्या मंत्र बोलने से बच्चे की पढ़ाई पर असर पड़ता है?
हां, पड़ता है। मंत्र बोलने से बच्चे की याददाश्त तेज होती है, ध्यान बढ़ता है और पढ़ाई में मन लगता है।
अगर बच्चा मंत्र सीखने में मन न लगाए तो क्या करें?
बच्चे को जबरदस्ती न करें। उसे गाने की तरह, खेल-खेल में सिखाएं। सुबह-शाम आप खुद बोलें, बच्चा धीरे-धीरे सुनकर ही सीख जाएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।