Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:17 AM IST

जीनत अमान ने अपनी बोल्ड इमेज पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ज्यादा क्लीवेज दिखाने की आती थी डिमांड

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान 70 के दशक में अपनी बोल्ड इमेज के लिए काफी चर्चा में रही थीं। सालों बाद उन्होंने अपनी ग्लैमरस और बोल्ड भूमिकाओं के बारे में खुलकर बात की और कहा कि कैसे उस वक्त निर्माताओं को बस इसमें दिलचस्प थी कि ' वो गाएगी, नाचेगी और बारिश में भीगेगी।'  
Updated:- 2026-06-30, 20:05 IST
image

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान की गिनती 70 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेसेस में की जाती थी। उन्होंने उस वक्त कुछ ऐसे रोल्स किए, जो वक्त से काफी आगे थे। उनकी खूबसूरती और चार्म के दीवाने आज भी बहुत लोग हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंटरव्यूज, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बोल्ड इमेज पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे कई तरह के रोल्स करने के बाद भी उन्हें 'सेक्स सिंबल' का टैग ही मिला। उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त फिल्ममेकर्स की तरफ से क्लीवेज और बैक दिखाने की डिमांड आती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि असल जिंदगी में वो बोल्ड इमेस से काफी अलग हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

मेरे काम में नहीं थी किसी को दिलचस्पी

जीनत अमान ने एक यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू मे उनकी बोल्ड इमेज पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे किसी को भी उनके काम और एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी, बस उनके लुक्स पर फोकस किया जाता था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका रोल क्या होगा, इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता था।

zeenat aman opens up about her bold image

उन्होंने कहा, "किसी को भी मेरे दिमाग से कोई लेना-देना नहीं था... उन्हें तो बस यही चाहिए था कि मैं गाऊंगी, नाचूंगी, दो डायलॉग बोलूंगी, भीगूंगी, बारिश में भीगूंगी। मुझे लगता है कि मेरा योगदान हमेशा मॉडेस्ट रहा और लोग मुझसे जो चाहते थे वो इतना मामूली नहीं था। कई फिल्मों में मेरे साथ ऐसा हुआ है कि प्रोडक्शन की तरफ से मुझसे और ज्यादा क्लीवेज, और ज्यादा बैक दिखाने की मांग की गई।"

यह भी पढ़ें- जब नूतन ने सेट पर जड़ दिया था संजीव कुमार को थप्पड़, मैगजीन में छपी एक खबर बनी थी वजह

असल जिंदगी में मैं बिल्कुल अलग हूं

zeenat aman opens up about her bold image says filmmakers wanted her to show more cleavage
जीनत अमान ने इस बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उनकी जो छवि फिल्मों में दिखाई गई थी, वो उनकी रियल पर्सनालिटी से काफी अलग है। ऐसे में जब कोई उनसे मिलने आता था, तो उसे समझ में आता था कि मैं परदे पर निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग हूं। उन्होंने यह भी बताया कि लंबे वक्त तक उनके साथ सेक्स सिंबल का टैग जुड़ा रहा, लेकिन ऐसा नहीं था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में पैसे से जुड़ी ताकतें पुरुषों के पास महिलाओं से ज्यादा है।

 


यह भी पढ़ें- पति के जागने से पहले मेकअप कर लेती थीं शर्मिला टैगोर, बेटी सोहा ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।