Yeh Prem Mol Liya X Review: फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक? इमोशन और म्यूजिक पर आया ऐसा रिएक्शन

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों के लगातार रिएक्शंस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, फिल्म ये प्रेम मोल लिया कैसी है? 
Updated:- 2026-11-27, 12:22 IST
yeh prem mol liya film review

yeh prem mol liya film review

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों ने कई दिनों पहले से एडवांस बुकिंग भी कर रखी थी। फिल्म रिलीज होने के पहले दिन फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के रिएक्शंस अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। सिनेमाघरों से बाहर निकलते ही दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन X पर देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं उनके रिएक्शन और फिल्म से जुडी कुछ जरूरी बातें।

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फ्रेश जोड़ी को देखने के बाद फैंस का अलग ही उत्साह देखने को मिला है। शुरुआती पोस्ट्स में लोग फिल्म के इमोशनल पहलु, पारिवारिक रिश्तों की झलक और म्यूजिक पर बात कर रहे हैं। वहीं कुछ दर्शक फिल्म की रफ्तार और कहानी के ट्रीटमेंट पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लगातार अलग अलग रिव्यु देखने को मिल रहे हैं।

'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर X पर क्या रिएक्शन आएं

X पर कई यूजर्स ने लिखा है कि पहली बार साथ आई आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी दिल जीत चुकी है। दोनों कलाकारों के बीच की नोकझोंक, बातचीत और इमोशनल सीन उन्हें खूब पसंद आ रहे हैं। शुरुआती रिव्यू में लोगों ने फिल्म के इमोशनल हिस्से और रिश्तों की खूब तारीफ की है। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म के कुछ दृश्य सीधे दिल को छूते हैं और इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है।

फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड पर क्या था रिएक्शन?

X पर कई पोस्ट्स में फिल्म के गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी जम कर तारीफ की है। उनका मानना है, कि फिल्म की कहानी में म्यूजिक ने जान डाल दी है। रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक सिनेमाघर से बाहर आने के बाद भी उनके दिमाग में बैठ गया था।

prem mol liya film ott par kab aayegi

यूजर्स ने कहीं ये बातें

एक यूजर ने लिखा कि - " फिल्म का फर्स्ट इम्प्रैशन ही दिल जीतने वाला था। सूरज भैया का इमोशनल स्टोरीटेलिंग स्टाइल, रोमांस और फॅमिली इमोशंस मिलकर फिल्म को एक वार्म फील और बेहतर बना रहे हैं। फर्स्ट रिव्यु में बस इतना... सूरज सर....ये प्रेम सुपरहिट है ब्रो।"

एक और यूजर ने लिखा - "सूरज जी, डन ब्रो आपने सच में दिल जीत लिया है। मैं ये कहना चाहता हूं कि हम सब आपके फैन हैं और सब आपके साथ हैं। मैं अभी मूवी देख ही रहा हूं और अभी से मुझे इससे प्रेम हो गया है। सिंपल और दिल जीतने वाली है। शरवरी ने बहुत अच्छा काम किया है।" 

दर्शकों को कैसी लगी ये प्रेम मोल लिया?

जहां एक तरफ कुछ दर्शकों को लगा की यह फिल्म सुकूनभरा एह्साह दे रही हैं, वहीं कुछ दर्शकों को लगा कि कुछ हिस्सों में कहानी की गति थोड़ी धीमी है। कुल मिलाकर शुरुआती पब्लिक रिएक्शन पॉजिटिव रहा वहीं धीरे धीरे थोड़ा धीमा लगा। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहती हैं, तो फिल्म रिलीज हो चुकी है आप नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फॅमिली या दोस्तों के साथ मूवी प्लान कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

FAQ
फिल्म के संगीत को लेकर पब्लिक रिएक्शन कैसा है?
कई दर्शकों ने फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर को कहानी के भावनात्मक असर को बढ़ाने वाला बताया है।
क्या यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक बताई जा रही है?
जी हां, शुरुआती प्रतिक्रियाओं के मुताबिक यह एक साफ-सुथरी, भावनात्मक और रिश्तों पर आधारित फिल्म मानी जा रही है।
क्या X पर फिल्म को लेकर कोई आलोचना भी देखने को मिली है?
कुछ दर्शकों ने कहानी की रफ्तार और कुछ दृश्यों की लंबाई को लेकर हल्की-फुल्की मिली-जुली राय दी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।