Toxic की लेडीज ने किया धमाका, टीजर में कियारा, तारा और नयनतारा का एक्शन अवतार फैंस को आया पसंद

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का जबसे ऐलान हुआ है, तभी से इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। पहले यह फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होनी थी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट तबसे कई बार आगे बढ़ चुकी है। इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म में यश के साथ पांच एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं, जो कहानी में काफी जरूरी किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म में नयनतारा 'गंगा' का, कियारा आडवाणी 'नादिया' का, हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' का, रुक्मिणी वसंत 'मेलिसा' का और तारा सुतारिया 'रेबेका' का किरदार निभा रही हैं। आज इस फिल्म का एक टीजर जारी हुआ है, जो मूवी के फीमेल किरदारों से दर्शकों को रूबरू करवा रहा है। इस टीजर लेडीज एंड लेडीज नाम से रिलीज किया गया है। चलिए आप भी 1 मिनट 41 सेकेंड के इस टीजर पर नजर डाल लीजिए।
'टॉक्सिक' की फीमेल स्टार कास्ट का टीजर रिलीज
यश की 'टॉक्सिक' की फीमेल स्टार कास्ट का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें कियारा आडवाणी और नयनतारा समेत शो की पांचों लेडीज काफी धांसू और बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। यह टीजर वीडियो काफी इंटेस है। इस वीडियो की शुरुआत एक एज बेस्ड डिस्क्लेमर से हो रही है। इसमें स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है, "बच्चें दूर रहें...पेरेंट्स ध्यान रखें कि आपके बच्चे दूर रहें..ग्रैंड पेरेंट्स श्योर करें कि उनके बच्चों के बच्चे इससे दूर रहें और ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स इसे अपने रिस्क पर देखें।
View this post on Instagram
इसके बाद एक महिला की आवाज आती है, जो कहती है कि प्यार महिलाओं को राक्षस बना देता है, यह एक खूबसूरत भ्रम है बशर्ते कोई इस धोखे की गहराई को समझे।" इस डायलॉग के बीच में यश और बाकी फीमेल्स की झलक दिखाई गई है। यह टीजर 1 मिनट 41 सेकेंड का है और इसमें सभी लीडिंग लेडीज का एक्शन अवतार नजर आ रहा है, जो फैंस के होश उड़ा रहा है। इसमें यश और फीमेल किरदारों के बीच कुछ फाइटिंग सीक्वेंस भी हैं। टीजर को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें- क्या कियारा आडवाणी ने की 'टॉक्सिक' में यश संग इंटीमेट सीन हटाने की डिमांड? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
कई बार टलने के बाद, यश की 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में यश और पांचों फीमेल के अलावा अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में यश का डबल रोल होने की बात कही जा रही है। इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।
यश की टॉक्सिक को लेकर काफी बज बना हुआ है और इसका गर्ल गैंग वाला यह नया टीजर भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।