नेशनल अवॉर्ड जीतने पर इमोशनल हुईं यामी गौतम, बोलीं- 'सपने सच होते हैं'

कल (18 जुलाई, शनिवार) को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया। इस सेरेमनी में यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर छाए रहे। 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला और इस फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। यामी गौतम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया कि यह पल उनके लिए कितना खास है। आदित्य धर ने भी 'आर्टिकल 370' को तीन अवॉर्ड्स मिलने पर खुशी जाहिर की। बता दें कि इस फिल्म के लिए शश्वत सचदेव को बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए पुरस्कार मिला। चलिए आपको बताते हैं कि यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर क्या कहा है?
यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कही यह बात
यामी गौतम ने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने लिखा, "हर सफर का एक ऐसा पल होता है, जो आपको याद दिलाता है कि आपने कभी हार क्यों नहीं मानी...आज मेरे लिए वही पल है। 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना एक ऐसा सम्मान है, जिसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगी।"
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "पिछले चौदह सालों से, मैंने बस अपने काम के प्रति ईमानदार रहने और ईमानदारी से काम करने की कोशिश की है, और अपने काम को ही खुद के बारे में बोलने दिया है। यह सम्मान उम्मीद, लगन, हिम्मत और सिनेमा के लिए अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा जैसा लगता है। यह एक ऐसा सपना है जिसे मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज, मैं इसे बहुत आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं। 'आर्टिकल 370' मेरे लिए कभी भी कोई आम फिल्म नहीं थी। यह एक ऐसी कहानी थी जिस पर मुझे गहरा विश्वास था। यह हमारी होम प्रोडक्शन फिल्म थी, इसलिए इसे मिली पहचान और भी ज्यादा इमोशनल और पर्सनल है। हर चुनौती, हर बातचीत और सेट पर बिताया हर दिन एक ही मकसद से इंस्पायर था कि इस कहानी को ईमानदारी और पूरे यकीन के साथ लोगों तक पहुंचाना है।" इसके साथ ही पोस्ट के अंतर में यामी ने अपने परिवार, टीम, शुभचिंतकों और उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा है, जिन्होंन इस सफर में उनका साथ दिया।
यह भी पढ़ें- 72nd National Film Awards: यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर
आदित्य धर ने कही यह बात
आदित्य धर ने भी फिल्म 'आर्टिकल 370' को तीन अवॉर्ड मिलने पर खुशी और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड्स जो आपने हासिल किया है, सिर्फ उसे सेलिब्रेट करने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि ये अपने साथ जिम्मेदारी भी लेकर आते हैं। आदित्य ने ऑडियंस से वादा किया है कि वो अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाएंगे और ऐसी कहानियां कहने की कोशिश करते रहेंगे, जिन पर बात होनी चाहिए और जो लोगों पर गहरा असर छोड़ती हैं।
बता दें कि 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कार्तिक आर्यन ने भी खुशी जाहिर की है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।