Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

'हमारे रिश्ते में न कोई...', जब यामी गौतम ने 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर संग प्यार पर की थी खुलकर बात, ऐसे लिया था शादी का फैसला

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है। फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी कुछ सेकेंड का एक कैमियो किया है। यामी और आदित्य की जोड़ी सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान यामी गौतम ने बताया था कि उनकी लव स्टोरी फिल्मी लव स्टोरीज से काफी अलग रही है।
Updated:- 2026-03-24, 19:32 IST
 Yami Gautam Aditya Dhar love story,

इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' के चर्चे हर ओर हैं और फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर भी सुर्खियों में हैं। जिस बारीकी के साथ उन्होंने फिल्म के एक-एक सीन और किरदारों को गढ़ा है, फैंस उसके कायल हो गए हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी यामी गौतम ने कुछ सेकेंड का एक कैमियो किया है। यामी ने फिल्म रिलीज से पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने 'धुरंधर 2' देख ली है और उन्हें ये फिल्म बेहद पसंद आई। यामी गौतम खुद एक शानदार एक्ट्रेस हैं और हाल ही में फिल्म हक में उन्होंने शानदार काम किया है। 'धुरंधर 2' के बाद से आदित्य की प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है और फैंस उनकी और यामी गौतम की लवस्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान यामी ने उनकी और आदित्य धर की लवस्टोरी पर खुलकर बात की थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

नहीं हुआ था कोई फिल्मी प्रपोजल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)


यामी गौतम में यूट्यूब पर 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' शो के पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी लव स्टोरी फिल्मी कहानियों से काफी अलग थी और उनके रिश्ते में कोई फिल्मी प्रपोजल नहीं हुआ था। यामी गौतम ने ये भी कहा था कि उन दोनों को बस ये पता था कि वो शादी करना चाहते हैं। उनके रिश्ते में कोई फिल्मी पल नहीं आया, लेकिन दोस्ती और भरोसे के साथ दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों ने तय किया कि वो शादी करना चाहते हैं। दोनों के परिवार भी राजी हो गए और फिर करीबी लोगों की मौजूदगी में यामी और आदित्य ने शादी की। बता दें कि कपल ने साल 2021 में हिमाचल प्रदेश में परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की। आज दोनों एक बेटे के पेरेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी गौतम ने कुछ वक्त पहले रणवीर अल्लाहबादिया के शो में बताया था कि उन्होंने और आदित्य दोनों ने एक-दूसरे को कभी ऑफिशियल प्रपोज नहीं किया। दोनो की मुलाकात 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी, शूटिंग के दौरान दोनों की ज्यादा बातचीत नहीं हुई, लेकिन फिल्म प्रमोशन के दौरान दोनों धीरे-धीरे अच्छे दोस्त बने और फिर इनके बीच प्यार की शुरुआत हुई। 


यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी आएंगी नजर, पति आदित्य धर की फिल्म में ये होगा एक्ट्रेस का रोल

 

आदित्य धर और यामी गौतम बहुत ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इनकी जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।