XXX Movie Promotion: दीपिका पादुकोण ने 2017 में विन डीजल के साथ फिल्म XXX: Return of Xander Cage से हॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म के बाद दीपिका किसी और हॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। इस फिल्म में दीपिका और Vin Diesel की केमिस्ट्री और दोनों के इंटिमेट सीन्स काफी सुर्खियों में रहे थे। मूवी की स्क्रीनिंग और प्रमोशन के दौरान दीपिका और Vin Diesel लाइमलाइट में बने रहे थे। यह उस वक्त की बात है जब दीपिका ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस छिपा रखा था। लेकिन अब यह बात साफ हो चुकी है कि उस समय दीपिका, रणवीर सिंह को डेट कर रही थी। वैसे XXX मूवी प्रमोशन के दौरान भी Vin Diesel गलती से दीपिका के सीक्रेट अफेयर का राज खोल गए थे। आइए आपको बताते हैं कि Vin Diesel ने उस वक्त क्या कहा था?
XXX मूवी के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण पहली बार भारत आए थे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान विन डीजल ने रणवीर सिंह से जुड़ी एक खास बात शेयर की थी और उस बातचीत में विन ने रणवीर को दीपिका का ब्वॉयफ्रेंड बताया था। फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा के साथ हुए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था 'जिंदगी का अनुभव आपको कई बहुमू्ल्य चीजें देती हैं। अभी पिछली रात ही, रणवीर, उनके ब्वॉयफ्रेंड ने मेरी बहुत ही प्यारी तारीफ ती। उन्होंने कहा कि आपका जिस्म बेमिसाल है।'
यह भी पढ़ें- XXX सहित एक्शन से भरपूर हैं ये हॉलीवुड सीरीज, लेट नाइट बिंज वॉच के लिए हैं बेस्ट
View this post on Instagram
XXX मूवी के वक्त दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा हुआ था। हाल ही में कॉफी विथ करण में रणवीर ने इस बात का खुलासा किया कि दोनों 2015 में चुपचाप सगाई कर चुके थे। दोनों ने कई साल मीडिया से अपना रिश्ता छिपाकर रखा था। दीपिका और रणवीर की शादी को कई साल हो चुके हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी। ये दोनों फैंस को पॉवर गोल्स देते रहते हैं लेकिन कई बातों को लेकर दोनों ट्रोल भी हो जाते हैं। कुछ वक्त पहले कॉफी विद करण में अपने स्टेटमेंट को लेकर भी दीपिका को सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।