Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

नियति पारीख कौन हैं, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में 1 सेकेंड का रोल निभाकर हो गईं फेमस; क्या आपने इन्हें देखा?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म में छोटे से छोटा किरदार निभाने वाले सेलेब्स भी चर्चा में आ गए हैं। यहां तक कि एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने मुश्किल से फिल्म में 1 सेकेंड का रोल किया है, लेकिन वो तभी तेजी से वायरल हो रही हैं।    
Updated:- 2026-04-02, 23:20 IST
image

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के चर्चे इन दिनों हर कहीं हैं। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है, बल्कि ऑडियंस भी इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रही है। फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का आलम ये है कि फिल्म के बड़े से लेकर छोट तक, हर किरदार के बारे में लोग जानना चाहते हैं और हर छोटे-बड़े किरदार को सुर्खियां ममिल रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा जसकीरत सिंह रंगी यानी रणवीर सिंह की बहनों का रोल निभाने वाली एक्ट्रेसेस, आर. माधवन की पत्नी बनी एक्ट्रेस और अर्जुन रामपाल की बेटी बनी एक्ट्रेस भी चर्चा में हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसी भी एक्ट्रेस है, जिसने फिल्म में सिर्फ एक सेकेंड का रोल प्ले किया है, लेकिन वो चर्चा में आ गई हैं और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ये एक्ट्रेस कौन हैं और इन्होंने फिल्म में कौन-सा किरदार निभाया है, चलिए आपको बताते हैं।

'धुरंधर 2' में एक सेकेंड के लिए नजर आई ये एक्ट्रेस जमकर हो रही हैं वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Niyati Parikh (@niyati_parikh01)

'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स सीन में रणवीर सिंह को भारत वापिस ले जाने के लिए एक प्लेन पाकिस्तान आता है। राकेश बेदी यानी जमील जमाली उन्हें प्लेन तक छोड़ने आते हैं और जब रणवीर यानी जसकीरत सिंह रंगी प्लेन में चढ़ रहे होते हैं, तो प्लेन में एक एयरहॉस्टेस नजर आती हैं। इनका नाम नियति पारीख हैं और इनका रोल बस इतना ही हैं और फिल्म में लगभग 1 सेकेंड से कम के लिए ये नजर आई हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' में एक सेकेंड का रोल पाकर भी ये बेहद खुश हैं। इन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जो उसी सीन का है और लोगों से पूछा कि क्या लोगों ने इन्हें फिल्म में देखा, ये रील खूब वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। इस रील को 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का थम नहीं रहा है तूफान, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

नियति पारेख कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Niyati Parikh (@niyati_parikh01)


नियति का ये रोल भले ही एक सेकेंड का है, लेकिन वो इससे काफी खुश हैं और इसकी रील्स लगातार शेयर कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वो एक इंफ्लुएंसर हैं और एक्टिंग की फील्ड में जगह बाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म धुरंधर 2 के कई सितारों के साथ फोटोज शेयर की हैं।


यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Niyati Parikh

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।