अक्षय कुमार की 2023 में अब तक दो फिल्में रिलीज हुई हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। साथ ही 2024 में ये फिल्में आने वाली हैं। आइए जानते हैं अक्षय कुमार के लिए साल 2023 कैसा रहा?
सेल्फी एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ मृणाल ठाकुर, इमरान हाशमी, डायना पेंटी भी हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो एक सेल्फी के लिए बहुत कुछ करने को तैयार है। विजय कुमार के किरदार में यानी (अक्षय कुमार) हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आते हैं। भोपाल में, ओमप्रकाश अग्रवाल यानी (इमरान हाशमी) आरटीओ कार्यालय में काम करने वाला एक कर्मचारी है। इसमें विजय कुमार को तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है जिसके लिए वह ओमप्रकाश अग्रवाल से मिलता है। लेकिन अपने आदर्श अभिनेता के साथ सेल्फी लेने का ओमप्रकाश अग्रवाल का सपना तब टूट गया जब सुपरस्टार ने उनके छोटे बेटे (नीव आहूजा) के सामने उनका अपमान कर देता है। अग्रवाल ने विजय कुमार को अपने जीवन काल का सबसे बड़ा सबक सिखाने की कसम खाई। इसी कहानी पर यह फिल्म आधारित है। इस फिल्म ने पर्दे पर बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं किया। इसकी कुल कमाई 19.75 करोड़ तक रही।
इसे भी पढ़ें: October Release Movies: अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में खास बातें जानें
OMG 2 एक धार्मिक कॉमेडी फिल्म है, जो 2012 की फिल्म "OMG - Oh My God!" का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी ने अभिनय किया है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो भगवान को चुनौती देता है। OMG 2 की कहानी एक शिव भक्त के तौर पर किरदार निभा रहें पंकज त्रिपाठी की है। वे सच्ची निष्ठा के साथ शिव जी की भक्ति करते हैं। लेकिन एक बार उनके बेटे को स्कूल से निकाल दिया जाता है। पंकज त्रिपाठी के बेटे पर 'गंदी बात' करने का आरोप लगाया जाता है। इस मामले से पंकज त्रिपाठी का शहर में जीना दूभर हो जाता है। वे शहर छोड़ कर जानें पर मजबूर हो जाते हैं। फिर इतने में ही अक्षय कुमार शिव भक्त बन कर आते हैं और इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करने का मशवरा देते हैं। कुल मिला कर के यह फिल्म सेक्स एजुकेशन पर जागरूक करने के लिए बनाई गई है। साल 2023 में आई सेल्फी से बेहतर परफॉर्म कर पाई लेकिन "OMG - Oh My God!" जैसा प्रदर्शन नहीं रहा। OMG 2 की कमाई 148 करोड़ तक रही है।
इसे भी पढ़ें: अक्षय ना होते तो डेब्यू मूवी करते हुए ही चली जाती लारा दत्ता की जान
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Pic: IMDb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।