Oscar 2024 के लिए इन 10 फिल्मों के बीच होगी जंग, जानिए भारत में इन्हें कहां देख सकते हैं आप

Oscar 2024: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल ऑस्कर अवॉर्ड्स के 96 वें नॉमिनेशन अनाउंस हो चुके हैं। इनमें कई सारी फिल्मों को शामिल किया गया है। जिन फिल्मों के नाम नॉमिनेशन में दर्ज हुए हैं, उनमें ओपेनहाइमर, बार्बी, किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून आदि हैं। रोचक बात ये है कि इन फिल्मों को अभी भी आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं। हालांकि, कुछ मूवीज को आप ऑनलाइन ओटीटी पर भी देख सकती हैं। इसी के साथ चलिए जानते हैं भारत में आप नॉमिनेट हुई फिल्मों को कहां देख सकती हैं।
किलर्स ऑफ द फ्लावर मून (Killers of the Flower Moon)
इस फिल्म को 10 नॉमिनेशंस मिले हैं। जानकारी के लिए बता दें, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून मूवी इसी नाम की किताब से ली गई है, जिसे पत्रकार डेविड ग्रैन ने लिखा था। इस फिल्म को देखने के लिए आपको एप्पल टीवी पर वीजिट करना होगा।
अमेरिकन फिक्शन (American Fiction)
फिल्म अमेरिकन फिक्शन को 5 नॉमिनेशंस मिले हैं। बता दें, ये एक अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। ये जल्द ही एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो जाएगी।
मैस्ट्रो (Maestro)
इस मूवी को कुल 7 नॉमिनेशंस मिले हैं। फिल्म मैस्ट्रो चर्चित संगीतकार लियोनार्ड बर्नस्टीन के लाइफ पर बेस्ड है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
एनाटॉमी ऑफ अ फॉल (Anatomy of a Fall)
ये एक फ्रेंच थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक महिला राइटर की कहानी है। एनाटॉमी ऑफ अ फॉल के लिए 5 नॉमिनेशंस नॉमिनेशन मिले हैं। ये फिल्म भारत के सिनेमाघरों में 2 फरवरी को रिलीज हो जाएगी।
द जोन ऑफ इंटरेस्ट (The Zone Of Interest)
ये फिल्म रुडोल्फ होस की कहानी पर बनी है। 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' को 5 नॉमिनेशंस मिले हैं। ये मूवी भी इंडिया में अभी तक कहीं उपलब्ध नहीं है।
ओपनहाइमर (Oppenheimer)
इस फिल्म को अवार्ड के लिए कुल 13 नॉमिनेशंस मिले हैं। जानकारी के लिए बता दें, ये फिल्म रॉबर्ट जे. ओपेनहाइमर के जीवन पर बेस्ड है। इसे आप एमेजॉन प्राइम की वीडियो पर देख सकते हैं।
द होल्डओवर्स (The Holdovers)
इस सिनेमा के लिए कुल 5 नॉमिनेशंस मिले हैं। द होल्डओवर्स फिल्म को देखने के लिए आपको 9 फरवरी तक का इंतजार करना होगा। इस दिन भारतीय सिनेमाघरों में ये मूवी लगेगी।
पास्ट लाइव्स (Past Lives)
पास्ट लाइव्स मूवी को सिर्फ 2 नॉमिनेशंस मिले हैं। इसे देखने के लिए आपको एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ऐप के अंदर लायंसगेट प्ले पर जाना होगा। (फ्री में Famous K-Drama देखने के लिए सबसे अच्छे OTT प्लेटफॉर्म)
बार्बी (Barbie)
फिल्म बार्बी को 8 नॉमिनेशंस मिले हैं। इस मूवी को आप एमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 2023 में फैमिली ड्रामाज से भरपूर मनोरंजक फिल्मों ने दिलाई 90s की याद, थिएटर्स में एक बार फिर लौटे लोग
पुअर थिंग्स (Poor Things)
फिल्म पुअर थिंग्स के लिए कुल 11 नॉमिनेशंस मिले हैं। हालांकि, इस फिल्म को इंडिया में अभी तक कहीं उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: Google Year in Search 2023: ये रहीं साल 2023 की सबसे हिट फिल्में
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।