जब सेट पर काजोल की मां तनुजा को डायरेक्टर ने जड़ दिया था थप्पड़, एक्ट्रेस की इस बात से आया था गुस्सा

काजोल की मां तनुजा की गिनती एक वक्त पर हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग से अपनी जगह बनाई और कई टॉप एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की। तनुजा ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'छबीली' से फिल्मों में कदम रखा था , जिसका निर्देशन उनकी मां शोभना समर्थ ने किया था। हालांकि, इससे पहले वह बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुकी थीं। इसके बाद साल 1961 में आई केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है, जिसका जिक्र खुद एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को लेकर केदार शर्मा ने सेट पर ही तनुजा को थप्पड़ जड़ दिया था। चलिए आज आपको हमारी सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' में यही दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं।
जब डायरेक्टर ने तनुजा को जड़ दिया था थप्पड़
इस किस्से का जिक्र खुद तनुजा ने लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में किया था। फिल्म 'हमारी याद आएगी' में तनुजा को एक रोने का सीन शूट करना था, लेकिन वो लगातार हंसे जा रही थीं। डायरेक्टर केदार शर्मा बार-बार उन्हें सीन समझा रहे थे, पर उनकी हंसी नहीं रूक रही थी। यहां तक की उन्होंने डायरेक्टर से यह भी कह दिया था कि अभी उनका रोने का मूड नहीं है। इसके बाद गुस्से में केदार शर्मा ने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- 'वैजयंतीमाला को ऑटोग्राफ देने से मना करो', नरगिस ने राज कपूर से क्यों कही थी यह बात?
गुस्से में सेट से चली गई थीं तनुजा
तनुजा ने बताया था कि इसके बाद उन्हें रोना आ गया था और रोते हुए गुस्से में वह सेट छोड़कर चली गई थीं। घर जाकर उन्होंने अपनी मां शोभना से डायरेक्टर की शिकायत की। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी मां उनका साथ देंगी और डायरेक्टर से लड़ाई करेंगी, लेकिन इसके उलट उनकी मां ने उन्हें ही एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह सेट पर वापस आईं और डायरेक्टर से कहा कि अब वो रो रही हैं, वो शूट रिज्यूम कर सकते हैं।

काम के लिए अनुशासित रहने लगी थीं तनुजा
तनुजा ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि करियर के शुरू में हुई इस घटना का उन पर इतना गहरा असर पड़ा था कि उन्होंने काम के लिए अनुशासित रहना शुरू कर दिया था। वह सेट पर भी समय से जाती थीं और शूटिंग में भी संजीदगी से काम करती थीं। साल 1967 में आई फिल्म 'ज्वेल थीफ' से तनुजा को इंडस्ट्री में एक बेहतरीन अदाकारा के तौर पर गिना जाने लगा था।
यह भी पढ़ें- जब दिलीप कुमार की इस एक्ट्रेस से नजदीकी देख सायरा बानो को हुई थी जलन, कैंची से काट डाली थी फोटो
'फिल्मी गलियारों से' सीरीज में हम बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्मों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।