Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:49 PM IST

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने रचा इतिहास, 23 साल बाद तोड़ा गदर का रिकॉर्ड

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। थिएटर में इस फिल्म को लगे हुए 25 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। फिल्म ने सिल्वर जुबली का रिकॉर्ड बना दिया है। 
Updated:- 2024-04-13, 16:08 IST
vikrant massey th fail longest running

विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म 12वीं फेल अपनी रिलीज डेट से लेकर आजतक चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें आईपीएस मनोज शर्मा के स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई है। लोगों को फिल्म की कहानी दिल की गहराई तक छू गई है।  यह फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे 25 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। बॉलीवुड में करीब 23 साल बाद किसी फिल्म ने दोबारा इतिहास रचा है। इससे पहले सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा ने रिकॉर्ड बनाया था

फिल्म 12वीं फेल ने 23 साल बाद तोड़ा गदर का रिकॉर्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में लग गई थी। इसका बजट 20 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने फरवरी महीने में ही बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर ली थी। इसके बाद भी फिल्म का जलवा अब तक कायम है। आप अभी भी साल 2024 में इस फिल्म को सिनेमा हॉल में देख सकते हैं। थिएटर में इस फिल्म को लगे हुए 25 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। फिल्म ने सिल्वर जुबली का रिकॉर्ड बना दिया है। अब देखना होगी कि 12वीं फेल का जलवा कब तक कायम रहता है।

यह भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन ने शादी के लिए जया के सामने रखी थी बड़ी शर्त

विक्रांत मैसी ने शेयर की पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

विक्रांत मैसी ने इस खुशी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दर्शकों का धन्यवाद किया है।विक्रांत मैसी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा यह मील का पत्थर हासिल करने वाली 23 साल में पहली फिल्म है। हमारे सपने को साकार करने के लिए दर्शकों का धन्यवाद। ऐसा करने के लिए आप वास्तव में जिम्मेदार हैं। बहुत सारा प्यार।वहीं विक्रांत मैसी की इस पोस्ट पर दर्शकों के साथ साथ कई सितारों ने भी जमकर प्यास बरसाया है।

यह भी पढ़ें-अल्लू अर्जुन ही नहीं, इन सितारों ने भी साड़ी पहनकर बड़े पर्दे पर मचाया धमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।