बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार करीना, कृति और तब्बू की जोड़ी, जानिए 'द क्रू' फिल्म की 5 खास बातें

The Crew Trailer Out: रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी द क्रू फिल्म काफी समय से चर्चा का विषय बनीं हुई है। लंबे समय के इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म में करीना, तब्बू और कृति सेनन पहली बार एक साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा कैमियो करते हुए नजर आएंगे।
फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसके ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहली बार बॉलीवुड की ये तीन एक्ट्रेस एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। ऐसे में फैंस इस फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तब्बू करीना और कृति की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाने वाली है यह देखना बेहद ही रोमांचक होने वाला है। इस आर्टिकल में आज हम आपको द क्रू फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे हाइलाइट्स के बारे में बताने वाले हैं जो इस फिल्म को खास बनाती है।
'द क्रू' फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट
फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है यह मूवी बेहद ही दमदार साबित होने वाली है। 'द क्रू' मूवी की कहानी एयरलाइन इंडस्ट्री में काम कर रही तीन महिलाओं की हैं, जो जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। आपको बता दें कि ये दूसरी ऐसी फिल्म है जिसमें रिया कपूर और एकता कपूर ने एक साथ काम किया है।
तब्बू करीना, कृति का एक साथ नजर आना
'द क्रू' फिल्म के चर्चा में बने होने का सबसे बड़ा कारण बॉलीवुड की इन तीन बड़ी एक्ट्रेस का एक साथ नजर आना। इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की जोड़ी पर्दे पर क्या धमाल मचाने वाली हैं इस बात को लेकर फैंस काफी उत्सुक है। ये तीन एक्ट्रेस बिल्कुल अलग किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं।
इसे भी पढ़ें-Crew Teaser: कृति, तब्बू और करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' का टीजर हुआ आउट, देखें क्या है इसमें खास
दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा का कैमियो
'द क्रू' फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की मौजूदगी लोगों को देखने को मिलेगी। दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा का कैमियो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाला है।
चोली के पीछे क्या है गाने का रिमिक्स
View this post on Instagram
'द क्रू' फिल्म में खलनायक फिल्म के गाने 'चोली के पीछे क्या है' का रिमिक्स सॉंग सुनने को मिलेगा।
तब्बू करीना और कृति की ड्रेसिंग सेंस होगी खास
View this post on Instagram
बॉलीवुड की तीन खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू, करीना और कृति सेनन ने ट्रेलर में अपने स्टाइल से लोगों के दिलों पर राज किया। चाहे साड़ी पहनना हो,वन पीस ड्रेस, कैजुअल लुक या एयर होस्टेज की ड्रेस सभी में करीना, तब्बू और कृति बेहद ही एलिगेंस दिखती हुई नजर आ रही हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'द क्रू' फिल्म
राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म द क्रू सिनेमाघरों पर 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसे भी पढ़ें-करीना कपूर-तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'द क्रू' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।