Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:13 AM IST

Son of Sardaar 2 New Release Date: टल गई अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक 

Son of Sardaar 2 New Release Date Out: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की मचअवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट अब बदल दी गई है। मेकर्स ने इसे अब नई डेट पर रिलीज करने का फैसला किया है। सन ऑफ सरदार 2 पहले 25 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी। सन ऑफ सरदार 2 की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। आइए जानें, सन ऑफ सरदार 2 कब रिलीज होगी? 
Updated:- 2025-07-21, 11:37 IST
Son of Sardaar 2 New Release Date Out

What is Son of Sardaar 2 New Release Date: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2 इन दिनों अपने सॉन्ग्स को लेकर काफी चर्चा में है। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, अजय देवगन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 पहले 25 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टल चुकी है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। आइए जानें, सन ऑफ सरदार की नई रिलीज डेट क्या है?

यह भी देखें- जुनून से भरी मोहब्बत की कहानी है फिल्म 'सैयारा'...ट्रेलर में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने जीता दिल, जानें किस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

‘सन ऑफ सरदार 2’ की नई रिलीज डेट क्या है?

मेकर्स ने सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म सैयारा की सक्सेस को इसका कारण बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के मुताबिक, फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में मेकर्स ने अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि फिल्म सन ऑफ सरदार 2 अब 25 जुलाई की जगह 1 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट एक पोस्टर के साथ की है। 

मेकर्स ने शेयर किया नई रिलीज डेट का पोस्टर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

सन ऑफ सरदार की नई रिलीज डेट का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "जस्सी पाजी और टोली आपको 1 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई देंगे।" 

यूजर्स बोले- सैयारा की वजह से बदली डेट

‘सन ऑफ सरदार 2’ के मेकर्स ने अचानक रिलीज डेट को बदला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ चुकी है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये तो सैयारा का डर है भाई।" एक अन्य यूजर ने लिखा,"डर तो साफ दिख रहा है।" एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मृणाल ठाकुर के फैन्स के लिए यह अपडेट बेहद खास है! 1 अगस्त, हमारी राजकुमारी का जन्मदिन भी है।"

यह भी देखें- Saiyaara Movie Box Office Collection Day 1: अहान पांडे-अनीत पड्डा की जोड़ी ने पहले दिन ही तोड़ दिया रिकॉर्ड, ओपनिंग में कर डाली करोड़ों की कमाई...अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को भी चटाई धूल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।