Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:08 AM IST

Filmfare Award South 2026: सई पल्लवी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन का पहला 'ब्लैक लेडी' अवॉर्ड, जानें किसे क्या मिला?

कोच्चि में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ने साउथ भारतीय सिनेमा की महानता का सम्मान किया। सई पल्लवी को 'अमरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शिवकार्तिकेयन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
Updated:- 2026-02-23, 19:04 IST
south filmfare

कोच्चि के अडलक्स कन्वेंशन सेंटर में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का एक बेहतरीन आयोजन हुआ। इस खास शाम को केरल टूरिज्म के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया गया। यह अवॉर्ड शो साउथ इंडियन फिल्मों की उन बेहतरीन एक्टिंग को सम्मान देने के लिए था, जिन्होंने अपनी एक्टिंग, डायरेक्शन और म्यूजिक से हम सबका दिल जीता है। जी हां, इस अवॉर्ड्स शो में उन सभी कलाकारों, निर्देशकों, संगीतकारों और टेक्नीशियंस को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बीते साल अपनी बेहतरीन स्किल्स से फिल्म जगत में अपना नाम स्थापित किया है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन-किन सितारों को कौन-कौन से अवॉर्ड्स मिले हैं। पढ़ते हैं आगे...

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तमिल) के विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म: अमारन (Amaran) को मिला है। इसी के साथ ये फिल्म लोगों के मन में बस गई है।

बेस्ट डायरेक्टर: पी.एस. विनोदराज (कोट्टुकाली) और राजकुमार पेरियासामी (अमारन)

 

 

Filmfare Award South (2)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): मेइयलगन (सी. प्रेम कुमार)

लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर (पुरुष): शिवकार्तिकेयन (अमारन)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): अरविंद स्वामी (मेइयलगन)

मुख्य भूमिका में बेस्ट अभिनेत्री (महिला): सई पल्लवी (अमारन)

बेस्ट अभिनेत्री (क्रिटिक्स): अन्ना बेन (कोट्टुकाली)

बेस्ट सहायक एक्टर (पुरुष): कार्थी (मेइयलगन)

बेस्ट सहायक एक्टर (महिला): पार्वती थिरुवोथु (थंगालान) और स्वासिका (लबर पंधु)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: जी.वी. प्रकाश कुमार (अमारन)

इसे भी पढ़ें - रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज

बेस्ट लीरिक्स: उमा देवी (गाना: यारो इवान यारो - मेइयलगन)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): हरिचरण (गाना: हे मिन्नाले - अमारन)

Filmfare Award South

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): श्वेता मोहन (गाना: हे मिन्नाले - अमारन)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: सुरेश मारी (जे बेबी) और थमिझारासन पचामुथु (लबर पंधु)

बेस्ट डेब्यू (पुरुष): हृदु हारून (ठग्स)

बेस्ट डेब्यू (महिला): श्री गौरी प्रिया (लवर)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सी.एच. साई (अमारन)

आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस: विक्रम (थंगालान)

अमिताभ बच्चन का पहला सम्मान

इससे अलग  दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तेलुगु श्रेणी में 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। साउथ भारतीय सिनेमा में 'बिग बी' की इस बड़ी जीत ने उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा हो गया है।

इसे भी पढ़ें - आमिर खान और गौरी ने की सलीम खान से मुलाकात, चित्रांगदा सिंह ने शेयर किया अपडेट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: x/instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।