आमिर खान और गौरी ने की सलीम खान से मुलाकात, चित्रांगदा सिंह ने शेयर किया अपडेट

सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि बीती 17 फरवरी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से मिल रही जानकारी के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्टेबल बनी हुई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सलीम खान की सलामती की खबर मिलते ही बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार लगातार अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत का हाल ले रहे हैं और परिवार को हिम्मत दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले और फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं। सलीम खान की सेहत में सुधार को लेकर अस्पताल की तरफ से जल्द ही अगला हेल्थ बुलेटिन आ सकता है।

सलीम खान का हाल जानने बॉलीवुड के कई दिग्गज लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त, जावेद अख्तर और रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने उनसे मुलाकात की। सलमान खान की सह-कलाकार चित्रांगदा सिंह ने भी उनसे भेंट कर फैंस को उनकी सेहत में सुधार की जानकारी दी है।
चित्रांगदा ने बताया हाल
एक कार्यक्रम में चित्रांगदा ने सलीम खान की सेहत पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना भी की।
इसे भी पढ़ें -नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है बरुण सोबती-मोना सिंह की 'कोहरा 2', जानें क्या है इसकी कहानी?
मिलने पहुंचे आमिर खान
मुश्किल घड़ी में दोस्ती निभाते हुए आमिर खान हाल ही में सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उनके साथ उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट भी नजर आईं। हालांकि, दोनों ने मीडिया की नजरों से बचने के लिए अस्पताल के पिछले दरवाजे से जाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी फोटो खींच ली।
आमिर खान की हो रही है तारीफ
सोशल मीडिया पर फैंस आमिर के इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। बता दें कि खराब समय में सलमान खान और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए लोग आमिर को सच्चा दोस्त बता रहे हैं।
-1771567670605.jpg)
अच्छी बात यह है कि इस तरह की मुलाकात दिखाती है कि पर्दे के पीछे भी इन सितारों का आपसी रिश्ता बेहद गहरा है।
इसे भी पढ़ें -'बालकनी में खड़े होकर देखते थे...',ऐसे शुरू हुई थी सलीम खान और सलमा खान की लव स्टोरी; 60 साल से निभा रहे हैं एक-दूसरे का साथ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।