Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

क्या अब फिल्मों में नजर नहीं आएंगे रणवीर सिंह, 'डॉन 3' की वजह से लगा बैन; क्यों एक फिल्म छोड़ना पड़ा एक्टर को इतना भारी?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कल से चर्चा में हैं। उन्हें FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज) ने इंडस्ट्री से बैन कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'डॉन 3' को अचानक छोड़ने को लेकर 'धुरंधर' एक्टर पर यह बैन लगाया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि यह पूरा विवाद क्या है?
Updated:- 2026-05-26, 12:14 IST
image

धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को एक बड़ा झटका लगा है। एक्टर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने एक बड़ा कदम उठाया है और उन्हें इंडस्ट्री से बैन कर दिया है। माना जा रहा है कि फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को अचानक छोड़ने की वजह से उनके खिलाफ यह फैसला लिया गया है। इसी बीच खबर यह भी सामने आ रही है कि रणवीर को एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। क्या इस बैन का मतलब है कि वह बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे? यह पूरा विवाद क्या है, कैसे एक फिल्म को छोड़ना इतना भारी पड़ गया है और इसे लेकर एक्टर की तरफ से क्या स्टेटमेंट आया है, चलिए आपको पूरी बात बताते हैं।

डॉन 3 विवाद को लेकर रणवीर सिंह पर लगा बैन

ranveer singh bannedd

फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म डॉन 3 में पहले रणवीर सिंह को कास्ट किया गया था, फिल्म का एक टीजर भी आउट हुआ था, लेकिन फिर रणवीर सिंह ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। इसे लेकर उनके और फरहान अख्तर के बीच विवाद की भी खबरें आईं। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की तरफ से दावा किया गया कि रणवीर ने शूटिंग से कुछ दिन पहले इस फिल्म को करने से मना कर दिया और इसकी वजह से उन्हें फाइनेंशियली काफी नुकसान हुआ। टीम की तरफ से रणवीर से 40 करोड़ के नुकसान ही भरपाई करने की मांग की गई, लेकिन उनकी तरफ से ऐसा नहीं किया गया। रणवीर की तरफ से कहा गया कि उन्होंने फिल्म को एकदम से नहीं छोड़ा था, बल्कि फरहान की तरफ से फिल्म बनाने में देर की जा रही थी और इस वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। यह विवाद लंबे वक्त से चल रहा था। कहा ये भी जा रहा है कि रणवीर से इस बारे में कई बार करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंन दिलचस्पी नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते एफडब्लूआईसीई ने एक्शन लिया है और रणवीर पर बैन लगा दिया गया है। सभी निर्माताओं से अपील की गई है कि वह रणवीर सिंह को अपनी फिल्म में कास्ट न करें।

क्या है इस बैन का मतलब?

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज) की तरफ से लगे इस बैन का मतलब यह नहीं है कि रणवीर सिंह फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे। यह कोई कानूनी बैन नहीं है और ऐसे में एक्टर को फिल्में साइन करने से नहीं रोका जा सकता है। इस बैन का बस यह मतलब होता है कि इस फेडरेशन से जुड़े लोगों से कहा गया है कि वह एक्टर के साथ काम न करें यानी शूटिंग या प्रोडक्शन के दौरान रणवीर के साथ काम न करें। ऐसे में यह रणवीर के फिल्म करने पर रोक नहीं है, लेकिन इससे उनके प्रोजेक्ट्स पर असर जरूर पड़ेगा। ऐसे में रणवीर सिंह के लिए अब डॉन 3 के विवाद को सुलझाना जरूरी हो गया है।

विवाद पर रणवीर सिंह की टीम का स्टेटमेंट

don 3 controversy

इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की टीम का स्टेटमेंट भी सामने आया है। एक्टर की टीम की तरफ से कहा गया है कि रणवीर इस मामले में चल रही अटकलों में कुछ और नहीं जोड़ना चाहते हैं और उनका मानना है कि इस तरह के प्रोफेशनल मतभेदों को पर्सनल लेवल पर ही सुलझाना सबसे अच्छा होता है, इसलिए उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

क्या 'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर के हाथ लगी 'डॉन' की फिल्म?

ranveer singh in sek movie
'डॉन 3' की वजह से बढ़ते विवाद के बीच खबरें हैं कि रणवीर के साथ 'डॉन' यानी शाहरुख खान की फिल्म लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर, शाहरुख खान की फिल्म किंग में एक खास रोल निभाएंगे। उनका रोल छोटा होगा, लेकिन कहानी में ट्विस्ट लेकर आएगा। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में एक मैसेंजर का किरदार निभाएंगे, तो सुहाना खान तक एक खास संदेश पहुंचाने का काम करेगा। हालांकि, अभी इसका कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- नियति पारीख कौन हैं, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में 1 सेकेंड का रोल निभाकर हो गईं फेमस; क्या आपने इन्हें देखा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।