'मैं इसके लिए फिट नहीं...', रणबीर कपूर ने इस वजह से ठुकरा दिया था 'रामायण' में भगवान राम का रोल, 'राहा' के आने के बाद क्यों बदला फैसला?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त बज है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद सेट से कुछ सेलेब्स के लुक तो लीक हुए, लेकिन ऑफिशियली किसी का लुक अभी तक रिवील नहीं हुआ है। कल 2 अप्रैल 'हनुमान जयंती' के मौके पर फिल्म 'रामायण' की पहली झलक, जिसे 'रामा' ग्लिम्प्स कहा जा रहा है, उसे ऑफिशियली रिलीज किया जाएगा. इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, राम और साईं पल्लवी, माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस में हुई, जहां इस फिल्म का छोटा सा टीजर फैंस को दिखाया गया। इसके बाद फिल्म की टीम न्यूयॉर्क पहुंची, जहां एक प्रमोशनल इवेंट हुआ। इस इवेंट में रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने पहले भगवान राम का किरदार निभाने से मना कर दिया था और बाद में एक खास वजह से इसके लिए हां की थी। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा?
रणबीर कपूर ने इस वजह से ठुकरा दिया था फिल्म 'रामायण' का ऑफर
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का बीते दिनों न्यूयॉर्क में एक प्रमोशनल इवेंट हुआ। इस इवेंट में रणबीर कपूर के अलावा, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे। यहां बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि जब नमित ने उन्हें इस फिल्म का ऑफर दिया था, तो उन्होंने मना कर दिया था। रणबीर ने बताया, "मुझे याद है नमित ने लगभग 4 साल पहले मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था और मुझे भगवान राम का किरदार परदे पर उतारने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने तुरंत ही ना कह दिया था, क्योंकि मुझे लगा था मैं इसके लिए फिट नहीं हूं, मैं खुद को इस रोल के लिए सही नहीं समझता था और मुझे नहीं लगा था कि मैं इसके साथ न्याय कर पाऊंगा, इसलिए मैंने मना कर दिया था।"
बाद में इस वजह से रणबीर कपूर ने भरी थी हामी
रणबीर कपूर ने ये भी बताया कि जब दोबारा उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला, उस वक्त वो पिता बने थे और राहा उनकी जिंदगी में आई थी। रणबीर ने कहा, "ये कुछ ऐसा हुआ कि मेरा जो डर था, वो अचानक ग्रेटिट्यूड में बदल गया। मैं पहली बार पिता बना था, मेरी जिंदगी एक अलग पड़ाव पर थी और मुझे लग रहा था कि अब अपनी बेटी के लिए मुझे अपनी जिंदगी जीने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है, इसलिए इस तरह के मौके की मुझे मेरी जिंदगी में बहुत जरूरत थी और मैंने फिल्म के लिए हां कर दी। अब मुझे ऐसा लगता है कि भगवान राम का किरदार निभाना और पिता बनना ये एक प्यारा संयोग था, जो मेरी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी था।"
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' से लेकर शाहरुख खान की 'किंग' तक, इन अपकमिंग बॉलीवुड मूवीज को लेकर ऑडियन्स में है जबरदस्त बज
कब रिलीज होगी 'रामायण'?

रणबीर कपूर की 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दीवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में, यश रावण के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे
यह भी पढ़ें- फेक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर हैं रणबीर कपूर? आलिया को कभी नहीं करने देते यह काम, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताइएगा। इस लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह की और बॉलीवुड गॉसिप पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।