राज कपूर-नरगिस से लेकर शाहरुख खान-काजोल तक, वेलेंटाइन वीक में देखें इन कपल्स की रोमांटिक फिल्में

प्यार का खूबसूरत हफ्ता वेलेंटाइन वीक चल रहा है। प्यार के एहसास को सेलिब्रेट करने के लिए यूं तो पूरी उम्र भी कम पड़ सकती है लेकिन इस खास हफ्ते की बात ही कुछ और होती है। सभी कपल्स एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने की कोशिश करते हैं और प्यार जताकर, खूबसूरत सरप्राइज देकर, अपने रिश्ते को खास बनाने की कोशिश करते हैं। हमारी बॉलीवुड की फिल्में भी इसमें काफी अहम जगह रखती हैं। प्यार की इस फीलिंग को बॉलीवुड की न जाने कितनी फिल्मों में सेलिब्रेट किया गया है और कितनी ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से परदे पर प्यार को बड़ी ही खूबसूरती से उकेरा है। इस वेलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर के साथ इन जोड़ियों की फिल्मों को देखकर, दिन खुशनुमा बना सकते हैं।
राज कपूर-नरगिस
शाहरुख खान-काजोल
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी यह बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक है। शाहरुख, रोमांस के बादशाह हैं और प्यार का यह मैजिक उन्होंने परदे पर कई बार काजोल के साथ बिखेरा है। काजोल और शाहरुख की यूं तो कई फिल्में हिट रही हैं। इनमें 'कुछ कुछ होता है', 'बाजीगर' और 'कभी खुशी कभी गम' शामिल है। लेकिन, वेलेंटाइन के खास मौके पर, आप इनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देख सकते हैं। यह फिल्म कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
शाहरुख खान-प्रीति जिंटा
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की एक फिल्म ने ऐसा मैजिक किया कि मानो प्यार की खूबसूरत सी परिभाषा ही लिख दी। वीर और जारा की कहानी आप जितनी बार देखें, यह आपको इमोशनल कर देती है। इस खूबसूरत सी लव स्टोरी को आप वेलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।
शाहिद कपूर-अमृता राव
शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म 'विवाह' भी काफी हिट रही थी। इनकी जोड़ी ने इस फिल्म में प्यार को बड़े सादगी और गहराई भरे तरीके से पेश किया था। अरेंज मैरिज से पहले प्यार का खूबसूरत सफर और मुश्किल वक्त में भी अपने पार्टनर का साथ न छोड़ना, यह इस फिल्म में बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- Valentines Day 2025: वेलेंटाइन डे मनाने के लिए आखिर 14 फरवरी को ही क्यों चुना गया? बड़ी मजेदार है इसके पीछे की कहानी
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी भी बॉलीवुड की हिट ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ियों में से एक रही है। इनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बेहद खूबसूरत है और वेलेंटाइन वीक पर दोबारा रिलीज भी हुई है। बनी और नैना की यह क्यूट लव स्टोरी आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Valentine Week में मीलों दूर है आपका पार्टनर, तो कुछ ऐसे दे सकते हैं सरप्राइज
आपको इनमें से कौन-सी रोमांटिक फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: IMDB
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।