Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:35 AM IST

Salaar Release Trailer 2: प्रभास की फिल्म सालार का धमाकेदार ट्रेलर है एक्शन और थ्रिलर से भरपूर, जानें मूवी के हाइलाइट्स

Prabhas Movie Salaar Trailer: प्रभास की सालार फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की सालार फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-18, 16:46 IST
salaar movie trailer  prabhas

Prabhas Movie Salaar Trailer: शाहरुख खान की फिल्म डंकी और प्रभास की मूवी सालार को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले लोगों ने  सालार पार्ट 1 सीजफायर के ट्रेलर को बहुत पसंद किया था। आज सालार मूवी का एक और धमाकेदार ट्रेलर आउट को गया है। एक बात तो तय है कि सालार फिल्म लाकर प्रभास एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने वाले हैं। 

प्रभास की सालार फिल्म का ट्रेलर 2 (Salaar Trailer 2) 

सालार फिल्म का ट्रेलर 2 आउट हो गया है। लगभग 2.5 मिनट के ट्रेलर में फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प नजर आ रही है। प्रभास के एक्शन को देख कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म कई सारे रिकॉर्ड बना सकती है। कुछ ही मिनटों के अंदर ट्रेलर की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं और खूब पसंद की जा रही हैं।

प्रभास के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस ट्रेलर में दमदार दिखाई दे रहे हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की शूटिंग की भी फैंस बहुत तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सालार फिल्म 22 दिसंबर को हिंदी समेत अन्य भाषा में रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़ेंः क्या सालार बचा पाएगी प्रभास का डूबता करियर? इस दिन होने वाली है थियेटर्स में रिलीज

सालार फिल्म में कौन-कौन है? 

प्रभास के साथ-साथ सालार फिल्म में जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य रोल में जनर आएंगे। वहीं, प्रभास के अपोजिट इस फिल्म में श्रुति हासन दिखेंगी। फैंस का कहना है कि सालार फिल्म  'केजीएफ' और 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

सालार फिल्म का बजट 

बता दें कि 400 करोड़ के बजट में बनी सालार फिल्म साल 2023 की धमाकेदार फिल्म हो सकती है। रिलीज से पहले भी फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ेंः Shahrukh Khan Dunki Review: रिलीज से पहले ही सामने आया Dunki का फर्स्ट रिव्यू, क्या हिट फिल्म की हैट्रिक बना पाएंगे किंग खान?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।