रोंगटे खड़े कर देगा 'Reporting Live' का ट्रेलर, 'ब्राउन गोल्ड' के खौफनाक सच से पर्दा उठाएंगी परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज शक के बाद एक और फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इसका नाम Reporting Live) है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें एक्ट्रेस खनन माफियाओं का पर्दाफाश करती हुई नजर आएंगी। नीचे लेख में जानें मूवी का ट्रेलर कैसे और यह ओटीटी पर कब आने वाली है?
जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा
ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा एक निडर और बेखौफ इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर के किरदार में नजर आ रही हैं। वह जनता की आवाज बनकर सिस्टम से कड़े सवाल पूछती दिखती हैं। फिल्म की मुख्य कहानी अवैध रेत खनन (सैंड माइनिंग) के काले कारोबार और उसके पीछे छिपे बड़े माफियाओं के तंत्र के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर की शुरुआत में जब पत्रकारिता के दौरान अवैध खनन का जिक्र होता है, तो अधिकारियों के माथे पर शिकन साफ देखी जा सकती है। इस कहानी में रेत को बेहद खतरनाक रूप से 'ब्राउन गोल्ड' यानी भूरा सोना कहा गया है, जिसकी कीमत चुकाने के लिए लोग जान की बाजी लगाने को तैयार हैं।
View this post on Instagram
जानलेवा खतरों के बीच पर्दाफाश करने में लगी परिणीति चोपड़ा
जैसे-जैसे परिणीति का किरदार अपने कैमरामैन के साथ इसके पीछे छिपे हुए सच की गहराई में उतरता है, वैसे-वैसे खतरे और भी ज्यादा खतरनाक होते जाते हैं। माफियाओं का खौफ इस कदर है कि पल-पल पर जान का खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद अभिनेत्री के हौसले बुलंद हैं और वह पीछे हटने का नाम नहीं लेतीं। ट्रेलर में उनका यह संवाद बेहद प्रभावशाली है कि "इस बार हार गई तो हमेशा के लिए हार जाऊंगी," जो उनके किरदार के संघर्ष और जिद्द को साफ बयां करता है।
इसे भी पढ़ें- Drishyam 3 Movie Review: अजय देवगन के सस्पेंस और जयदीप अहलावत के अभिनय ने जीता दिल, यहां पढ़ें रिव्यू
रिपोर्टिंग लाइव में नजर आएंगे ये कलाकार
थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म रिपोर्टिंग लाइव में परिणीति चोपड़ा के अलावा कई जाने-माने दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे मंजे हुए कलाकार हैं।
View this post on Instagram
रिपोर्टिंग लाइव कब और कहां देख सकेंगे?
ध्रुव त्रिपाठी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जमीनी हकीकत और खौफनाक सच से पर्दा उठाने का वादा करती है। यह फिल्म 09 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
इसे भी पढ़ें- 'हम आपके हैं कौन' की 'पूजा भाभी' से 'Dupahiya 2' तक: रेणुका शहाणे की वो फिल्में जिन्हें दर्शक आज भी नहीं भूले
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
image Credit-instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।