Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:24 AM IST

Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर द मूवी का टीजर आउट, हर सीन को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर जारी हो गया है, जिसमें मिर्जापुर की गद्दी से आगे बढ़कर एक नया साम्राज्य बनाने की कहानी दिखाई गई है। जानते हैं पूरी अपडेट...
Updated:- 2026-06-25, 14:49 IST
image

जिन लोगों को क्राइम थ्रिलर पसंद है उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, लंबे समय से बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस के लिए मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। बता दें कि बड़े पर्दे पर एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया का खूनी खेल देखने को मिलेगा, जिसकी छलक टीजर में दिखाई गई है। ऐसे में इसे जुड़े अपड़ेट्स और कहानी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मिर्जापुर द मूवी की पूरी कहानी क्या है और ट्रेलर क्या कहता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

सोशल मीडिया पर लोगों ने मचाया तहलका

टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। जो लोग यह सोच रहे थे कि इस बार कहानी में क्या नया होने वाला है, उन्हें इस 2 मिनट 22 सेकंड के टीज़र में सारे जवाब मिल गए हैं।

इस बार लड़ाई सिर्फ मिर्जापुर की 'गद्दी' तक ही नहीं रुकेगी बल्कि अब 'एम्पायर' खड़ा करने की बात है।

कालीन भैया की शुरुआत

टीजर की शुरुआत कालीन भैया जो कि पंकज त्रिपाठी हां, के एक बेहद दमदार और विंटेज डायलॉग से होती है, जहां वह पूजा करते हुए कहते हैं, "काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती।"

1 - 2026-06-25T143836.558

उिर गुड्डू भैया जो कि अली फजल हैं, की एंट्री दिखाई हई है, जो गैंगस्टर्स के टॉप पर पहुंचने की बात करते हैं। वहीं, फैंस के चहेते मुन्ना भैया यानि दिव्येंदु शर्मा भी अपने उसी पुराने और बेबाक अंदाज में एंट्री लेकर फैंस को चौंका देते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या आपको पता है बॉलीवुड में कैसे शूट होते हैं इंटिमेट और लिपलॉक सीन? ये सेलेब्स कर चुके हैं खुलासा

पंचायत के सचिव जी की सरप्राइज एंट्री

इस फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पंचायत फेम सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार हैं। जी हां, सीरीज में विक्रांत मैसी जो कि बबलू पंडित' के किरदार में दिख रहे हैं और जितेंद्र कुमार भी नजर आ रहे हैं। इनका इरादा गुड्डू भैया के साथ मिलकर खुद का नया एम्पायर खड़ा करना है।

इसे भी पढ़ें - KSBKBT 2 Leap Promo: 10 साल जेल में सजा काटकर शांति निकेतन लौटेगी तुलसी, करण की नफरत देख आंखों में आएंगे आंसू

Mirzapur The Movie कब होगी रिलीज?

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के अलावा श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, अभिषेक बनर्जी और सोनल चौहान जैसे कई बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।