Panchayat Season 5 Release Date: 'पंचायत 5' का इंतजार खत्म! इस दिन लौटेंगे सचिव जी, फुलेरा में फिर मचेगा घमासान; जानें रिलीज डेट

पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जानें 3 दिसंबर को कब और कहां देख पाएंगे यह सीरीज, क्या होगी कहानी और कौन-कौन से कलाकार करेंगे वापसी।
Updated:- 2026-11-18, 14:02 IST
Panchayat Season 5 Release Date

Panchayat Season 5 Release Date: फुलेरा गांव की गलियों में होने वाली नोकझोंक, प्रधान जी की सादगी और सचिव जी के मजेदार अंदाज को एक बार फिर देखने के लिए तैयार हो जाइए। 'पंचायत' के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस फेमस वेब सीरीज के नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले ऐसी चर्चा थी कि लोगों को इसके पांचवें सीजन के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। खास बात यह है कि इस बार फुलेरा में सिर्फ पुराने रिश्तों की कहानी नहीं होगी, बल्कि गांव की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियां भी देखने को मिलेंगी।

कब रिलीज होगा पंचायत का 5 सीजन? (Panchayat Season 5 Release Date)

प्राइम वीडियो ने बुधवार को सोशल मीडिया पर 'पंचायत सीजन 5' (Panchayat Season 5 Release Date) का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट बता दी है। यह सीरीज 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। पोस्टर के साथ शेयर किए गए संदेश में फुलेरा के पुराने माहौल और वहां के लोगों के बीच प्यार और तकरार की झलक दिखाई गई है।

panchayat season 5 kab aayega (1)

image credit- imdb

पिछले सीजन में बदल गई थी फुलेरा की राजनीति

'पंचायत 4' की कहानी में गांव के चुनाव ने कई नए मोड़ ला दिए थे। इस बार मुकाबला मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच था। चुनावी टक्कर में क्रांति देवी ने मंजू देवी को हरा दिया और फुलेरा की नई प्रधान बन गईं।

हालांकि, प्रधान की कुर्सी पर बैठने के बाद भी गांव की असली कमान उनके पति भूषण शर्मा उर्फ बनराकस के हाथों में दिखाई दी। वह गांव के कामकाज और प्रशासन में अपनी पकड़ मजबूत करते नजर आए। दूसरी तरफ, सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी को भी अपने फैसलों के नतीजों का सामना करना पड़ा। रिंकी के साथ उनके रिश्ते में भी धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिला।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्या बनराकस बदल पाएगा फुलेरा की तस्वीर?

पांचवें सीजन में सबसे दिलचस्प सवाल यही होगा कि नई सत्ता के साथ फुलेरा गांव में क्या बदलाव आते हैं। भूषण ने गांव को बेहतर बनाने के कई दावे किए हैं, लेकिन क्या वह वास्तव में अपने वादों को पूरा कर पाएंगे या उनकी राजनीति सिर्फ बातों तक ही सीमित रहेगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 4 Cast Fees: जितेंद्र कुमार से नीना गुप्ता तक...पंचायत सीजन 4 के लिए किसने ली कितनी फीस? यहां देखें लिस्ट

पंचायत सीजन 5 की स्टार कास्ट (Panchayat Season 5 Starcast)

इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली है। सीरीज की कहानी और क्रिएशन में दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार जुड़े हैं।

नए सीजन में भी दर्शकों को पुरानी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 'पंचायत और 'गुल्ल्क जैसी सीरीज ने बदला ट्रेंड, ओटीटी पर भी पसंद किए जाने लगे हैं फैमिली शोज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- jagran

FAQ
पंचायत सीजन 5 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा?
'पंचायत सीजन 5' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
क्या पंचायत सीजन 5 में जितेंद्र कुमार नजर आएंगे?
हां, जितेंद्र कुमार पांचवें सीजन में अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी के किरदार में वापसी करेंगे।
पंचायत सीजन 4 में फुलेरा की नई प्रधान कौन बनी थी?
पिछले सीजन में क्रांति देवी ने मंजू देवी को चुनाव में हराकर फुलेरा की नई प्रधान की कुर्सी हासिल की थी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।