OMG 2 Movie Review: सिनेमाघरों में हुई रिलीज, देखिए लोगों को कितनी खास लगी यह फिल्म

<strong>OMG 2</strong> फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। OMG 2 फिल्म को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों ने अक्षय कुमार की OMG 2 देखने के बाद क्या रिएक्शन दिया है? चलिए देखते हैं।&nbsp;
Updated:- 2023-08-11, 15:16 IST
omg  twitter reaction

'OMG 2' को हाल ही में सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट से पास किया था। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। OMG 2 फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।  फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट शानदार बताई जा रही है। चलिए देखते हैं सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे इस मूवी के लिए रिएक्ट किया है। 

कैसी ही OMG 2 फिल्म की कहानी? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस बार अक्षय कुमार श्रीकृष्ण के नहीं बल्कि भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 'OMG 2' साल 2012 में आई OMG का सीक्वल है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इस बार परेश रावल नहीं बल्कि पकंज त्रिपाठी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा लीड रोल में पकंज त्रिपाठी, यामी गौतम, गोविंद नामदेव, अरुण गोविल से लेकर अरुण गोविल जैसे स्टार्स हैं। यह फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। 

इसे भी पढ़ें- Gadar 2 Movie Review: सनी देओल की 'गदर 2' फिल्म हुई रिलीज, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

कैसी लग रही है लोगों को OMG 2 फिल्म? 

फिल्म की कहानी को लोगों ने बेहद यूनिक और शानदार बताया है। एक यूजर ने यह भी कहा कि यह मूवी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है जिससे हमारे समाज में लोगों को बहुत कुछ जानने को मिलेगा। 

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने यह भी बताया है कि इस फिल्म ने लिमिटेड स्क्रीन होने के बावजूद गदर 2 को टक्कर दी है। 

 

OMG 2 फिल्म की कहानी है यूनिक 

दर्शकों को फिल्म की कहानी बहुत अलग और यूनिक लगी है। साथ ही लोगों ने यह भी बताया है कि फिल्म में अक्षय कुमार ने बहुत बेहतरीन एक्टिंग की है। सिर्फ यही नहीं, फिल्म में पंकज त्रिपाठी की प्रतिभाशाली परफॉर्मेंस है और यामी गौतम का रोल भी बहुत ही शानदार हैं"।

Omg 2 फिल्म पर ट्विटर पर एक यूजर ने ट्वीट किया है कि फिल्म शुरू से ही ग्रेट जा रही है..पता नहीं क्यों सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया। इसके अलावा कई यूजर्स ने इस फिल्म में अक्षय कुमार के कैरेक्टर के बदलाव को काफी पसंद किया है। इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत उत्साह है। 

 

अगर आपने यह फिल्म देख ली है तो कमेंट करके बताएं।  साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- youtube 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।