फिर छा गए 'प्रधान जी', 'OM Ka Hari' मूवी के ट्रेलर में दिखा रघुबीर यादव का कड़क अवतार

पंचायत फेम रघुबीर यादव, अंशुमन झा और सोनी राजदान की आने वाली फिल्म 'ओम का हरि' (Om Ka Hari) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हरीश व्यास के निर्देशन में बनी यह फैमिली ड्रामा-कॉमेडी फिल्म पिता-पुत्र के मुश्किल, खट्टे-मीठे और इमोशनल रिश्ते को बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में पेश करती है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस मूवी को कब देखें? जानते हैं आगे...
क्या है 'ओम का हरि' ट्रेलर की कहानी?
ट्रेलर की शुरुआत एक खुशहाल फैमिली फोटो के साथ होती है, लेकिन जल्द ही घर का माहौल तब बदल जाता है जब पिता हरीश प्रसाद यानी रघुबीर यादव अपने बेटे ओम (अंशुमन झा) पर बेरोजगारी और भविष्य को लेकर गुस्सा जाहिर करते हैं। जब ओम अपना सैलून खोलने और अपनी पसंद की लड़की से शादी करने का फैसला करता है, तो दोनों के बीच अनबन बढ़ जाती है।

कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है जब एक मेडिकल घटना के बाद हरीश यह मान लेते हैं कि उनके पास जीने के लिए बहुत कम दिन बचे हैं। वे नाटकीय अंदाज में अपनी ही तस्वीर पर माला चढ़ाकर यह घोषणा करते हैं कि वे अपने अंतिम दिन बिताने काशी जाएंगे। शुरुआत में इस फैसले का काफी विरोध करने के बाद, उनका बेटा ओम भी इस सफर में उनके साथ हो लेता है। वाराणसी की इस यात्रा के दौरान दोनों के बीच पुरानी शिकायतें, अहंकार की जंग और दिल को छू लेने वाले पल देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Daayra का ट्रेलर हुआ आउट, DCP Ajooni Kohli बनीं करीना कपूर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
ओम का हरि फिल्म से जुड़ी खास बातें
फिल्म में रघुबीर यादव एक गुस्सैल और जिद्दी पिता की भूमिका में हैं, जबकि अंशुमन झा अपने सपनों को पूरा करने की होड़ में लगे बेटे का किरदार निभा रहे हैं। अनुभवी अभिनेत्री सोनी राजदान और आयशा कपूर इस बिखरे हुए लेकिन प्यारे परिवार को संभाले रखने वाले अहम किरदारों में नजर आएंगी।
- आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्डेड गाना: इस फिल्म के संगीत में दिग्गज गायिका आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्ड किया हुआ गाना "ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां" शामिल है। इसे 8 सितंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
- फेस्टिवल्स में मचा चुकी है धूम: थिएटर रिलीज से पहले 'ओम का हरि' का प्रीमियर 2025 में स्टटगार्ट में हुआ था। इसके बाद इसे IFFM मेलबर्न, CSAFF और भारत के रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल (Red Lorry Film Festival) में काफी सराहा गया है।
'अंग्रेजी में कहते हैं' और 'हम भी अकेले-तुम भी अकेले' के बाद निर्देशक हरीश व्यास और अंशुमन झा की यह एक साथ तीसरी फिल्म है।

ओम का हरि मूवी की रिलीज डेट क्या है?
फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले बनी यह छोटे शहर की ग्राउंडेड और दिल छू लेने वाली फिल्म (ओम का हरि) 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से पता चलता है कि रघुबीर यादव और अंशुमन झा अभिनीत फिल्म 'ओम का हरि' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फैमिली ड्रामा-कॉमेडी पिता-पुत्र के रिश्ते को दर्शाती है और सितंबर मिड को सिनेमाघरों में आएगी।
यह भी पढ़ें- The Revolutionaries का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन ओटीटी पर आएगी आजादी के दीवानों की कहानी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।