OMG: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म से जुड़ गई हैं ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

फिल्म 'ओह माय गॉड-2' का सिर्फ टीजर ही आया है और उसके साथ ही विवादों की झड़ी शुरू हो गई है। आखिर क्यों हो रही है इस फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी चलिए जानते हैं।  
Updated:- 2023-07-17, 13:12 IST
Akshay kumar and omg controversy

2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' तो आपको याद ही होगी। वही फिल्म जिसके लिए परेश रावल कई नेताओं पर भड़क गए थे और कई विवाद हुए थे। उस वक्त परेश रावल और अक्षय कुमार की इस फिल्म को उस वक्त एंटी-हिंदू फिल्म कहा गया था। ऐसे कई लोग थे जिन्होंने इस फिल्म का विरोध किया था, लेकिन फिर भी इस फिल्म का समर्थन हुआ था। 2012 में रिलीज हुई ओह माय गॉड में धार्मिक लीडर्स को करप्शन का शिकार दिखाया गया था। उनके अनशन को भी गलत और ढोंग दिखाया गया था। उस दौरान इस बात का विरोध भी हुआ था। 

अब 'ओह माय गॉड-2' का टीजर आया है और यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों से घिर गई है। टीजर के मुताबिक अक्षय कुमार शिव जी की भूमिका में हैं। पिछली फिल्म में उन्होंने कृष्ण वासुदेव यादव उर्फ भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। 

प्ले 'कांजी वर्सेज कांजी' पर बनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद अब एक नया कॉन्सेप्ट लेकर टीम आई है। 

omg paresh raval

इसे जरूर पढ़ें- OMG 2 Release Date: भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, जानिए इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें

क्या है इससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी? 

फिल्हाल जो टीजर आया है उसमें भोलेनाथ के भक्त (पंकज त्रिपाठी) को दिखाया गया है। उनकी समस्याओं को दूर करने खुद भोलेनाथ उसके पास आते हैं। टीजर में एक सीन है जिसमें भोलेनाथ बने अक्षय कुमार का जलाभिषेक होते दिखाया गया है। यह अभिषेक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सप्लाई होने वाली पानी से हो रहा है। इस सीन को लेकर लोगों ने अक्षय कुमार और पूरी 'ओह माय गॉड' टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

दरअसल, लोगों का कहना है कि फिल्म के इस सीन में जिस पानी का इस्तेमाल हो रहा है वह गंदा पानी होता है और यह हिंदुओं की भावनाओं के साथ खेलने जैसा है।    

कुछ लोगों ने अक्षय कुमार के कनाडाई पासपोर्ट का भी जिक्र किया है। गौरतलब है कि 2012 में भी कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सीज सामने आई थीं, लेकिन उस वक्त मामला इतना बड़ा नहीं था।  

फिल्में जिन पर लगा है धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप 

'आदिपुरुष' के विवाद को भूला नहीं जा सकता है जहां हनुमान जी के डायलॉग्स को लेकर इतना हंगामा हो गया था। रामायण की छवि को खराब करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था।  

omg  pamkaj tripathi

इसे जरूर पढ़ें- लीड एक्ट्रेस के बिना भी इन फिल्मों को दर्शकों ने किया बेहद पसंद 

उसके पहले फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण की केसरिया बिकनी को लेकर भी विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा था कि लोगों ने 'पठान' को बायकॉट करने की भी ठान ली थी।  

इसके कुछ दिन पहले आई फिल्म 'थैंक गॉड' में अजय देवगन ने चित्रगुप्त का किरदार निभाया था। उस फिल्म में चित्रगुप्त को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया था।  

उसके पहले 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' पर भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लग चुका है। फिल्म के एक सीन में शिवा चप्पल पहनकर मंदिर के अंदर चला जाता है जिसके कारण इस फिल्म को बैन करने की मांग उठी थी। इसके चलते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब भगवान शिव के मंदिर में माथा टेकने गए थे, तो भी उन्हें रोका गया था।  

सेंसर बोर्ड की सख्ती 

'ओह माय गॉड 2' को लेकर सेंसर बोर्ड की सख्ती भी लगातार बनी हुई है। खबर यह भी है कि इस फिल्म को दोबारा एडिट्स के लिए भेजा जा चुका है। दिक्कत यह है कि पिछले कुछ समय में धर्म से जुड़ी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं उनमें कोई ना कोई दिक्कत देखी गई है।

अब देखना यह है कि इस फिल्म से जुड़े विवाद कम होते हैं या फिर और आगे बढ़ते हैं।  

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।