Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

O Romeo Box Office Collection Day 5: 'ओ रोमियो' ने मंगलवार को तोड़े कई बडे़ रिकॉर्ड्स, शाहिद कपूर की दो फिल्मों को दे डाली पछाड़; जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं इसके साथ रिलीज हुई शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर एकदम सुस्त नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
Updated:- 2026-02-18, 14:50 IST
Shahid Kapoor O Romeo earnings report

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी और मंडे टेस्ट में भी फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की। इसके साथ ही शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से सुस्त नजर आ रही है। बात अगर फिल्म 'ओ रोमियो' की करें, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी और शनिवार को भी फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला। हालांकि, रविवार को फिल्म टिकट खिड़की पर जूझती नजर आई, लेकिन पहले मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई। चलिए आपको बताते हैं कि 'ओ रोमियो' का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई?

कलेक्शन दिन

8.5 करोड़

शुक्रवार (डे 1)
12.65 करोड़ शनिवार (डे 2)
9 करोड़ रविवार (डे 3)
4.85 करोड़ सोमवार ( डे 4)
5.1 करोड़ (मंगलवार (डे 5)
40.1 करोड़ कुल कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के पांचवे दिन के कलेक्शन के आंकड़े आने अभी बाकी हैं। इस फिल्म ने 5 दिनों में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'ओ रोमियो' की पांचवे दिन की कमाई के बाद इस फिल्म ने शाहिद कपूर की 'दो फिल्मों फटा पोस्टर निकला हीरो' (36.37 करोड़ रुपये) और 'बदमाश कंपनी' (34.98 करोड़) के ओवरऑल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।वहीं बात अगर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं की करें, तो ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही सुस्त है। इस फिल्म ने अब तक केवल 3.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 4: पहले मंडे शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम या की तगड़ी कमाई? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्या 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी 'ओ रोमियो'?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का बजट 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अभी ये फिल्म हिट होने से बहुत दूर है। फिल्म को अभी वीक डेज पर दर्शक जुटाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। शाहिद कपूर की फिल्म घरेलू ऑफिस पर अभी 40 करोड़ तक पहुंच चुकी है। हालांकि, फरवरी में अभी कोई बड़ी रिलीज नहीं है, ऐसे में ओ रोमियो के पास कमाई करने का अच्छा मौका है।


यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर क्या रहा शाहिद कपूर-तृ्प्ति डिमरी की फिल्म का हाल, जानें दूसरे दिन की कितनी कमाई?


शाहिद कपूर की O Romeo फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। देखना होगा कि शाहिद की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाती है या नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।