Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:21 AM IST

O Romeo Box Office Collection Day 4: पहले मंडे शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम या की तगड़ी कमाई? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म O Romeo इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली थी और वीकेंड पर भी इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला था। पहले मंडे को फिल्म का टिकट खिड़की पर क्या हाल हुआ, चलिए आपको बताते हैं।  
Updated:- 2026-02-16, 17:19 IST
o romeo box office collection day 4

शाहिद कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस से अच्छे रिव्यूज मिले हैं और फिल्म टिकट खिड़की पर भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर तगड़ा कलेक्शन किया था और वीकेंड पर शाहिद-तृप्ति की एक्शन रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 3 दिनों में कुछ कितनी कमाई की है और चौथे दिन यानी आज फिल्म का क्या हाल है, चलिए आपको बताते हैं।

'ओ रोमियो' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस की की कितनी कमाई?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' को ज्यादातर अच्छे रिव्यूज मिले हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर लोगों की मिलीजुली राय है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन यानी 13 फरवरी को फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था और दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, रविवार और रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और इसने टिकट खिड़की पर 9 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह पिछले तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 30 करोड़ के पार हो गया है। माना जा रहा है कि संडे को शिवरात्रि के त्यौहार और भारत-पाकिस्तान मैच के चलते कमाई में गिरावट देखने को मिली। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो तीन दिनों में फिल्म ने 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाला या रही सुस्त, जानें पहले दिन टिकट खिड़की पर की कितनी कमाई?

'ओ रोमियो' का चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


'ओ रोमियो' के चौथे दिन के कुछ कलेक्शन की रिपोर्ट आना अभी बाकी है हालांकि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 4 बजे तक 1.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सोमवार को फिल्म का कुल कलेक्शन क्या रहता है, ये जानने के लिए रात तक का इंतजार करना होगा। बता दें कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग को फिल्म में काफी तारीफ मिल रही है। शाहिद और तृप्ति के अलावा, फिल्म में दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- O Romeo Review: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' देखने का बना रही हैं मन? टिकट बुक करने से पहले पढ़ ले ये ट्विटर रिव्यूज


शाहिद कपूर की O Romeo फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अब देखना होगा कि फिल्म कुछ कितने करोड़ का बिजनेस कर पाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।