Ramayana Collection Day 13: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने मचाया तहलका, 13वें दिन भी नहीं थमी कमाई; RRR को भी पछाड़ा

'रामायण' ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानिए किस भाषा में सबसे ज्यादा कमाई हुई और अब कौन सी फिल्म है अगला टारगेट।
Updated:- 2026-11-18, 09:54 IST
Ramayana Box Office Collection Day 13

Ramayana Box Office Collection Day 13: नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। 13 दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे नहीं आया है। मंगलवार को थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी करोड़ों का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में 820 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 1483.10 करोड़ कर ली है। चलिए जानते हैं 13वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और अब इसका अगला टारगेट क्या है।

13वें दिन कितनी हुई कमाई? (Ramayana Box Office Collection Day 13)

फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। सबसे बड़ी कमाई पहले सोमवार को हुई थी, जब फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये बटोरे थे। पहले 8 दिनों में ही फिल्म ने 564.60 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

12वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद 13वें दिन यानी मंगलवार (Ramayana Box Office Collection Day 13) को फिल्म ने 28.70 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 820 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 981.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1483.10 करोड़ रुपये को छू गया है।

ramayana collection day 13

image credt-imdb

RRR को पछाड़ा, अब Dhurandhar और KGF 2 पर नजर

भारत में Ramayana ने अब RRR का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। RRR ने भारत में 782.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब Ramayana उससे आगे निकल गई है।

अब फिल्म का अगला टारगेट Dhurandhar है, जिसने भारत में 840.20 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही, तो जल्द ही Dhurandhar को भी पीछे छोड़ देगी। इसके बाद बारी आएगी KGF: Chapter 2 की, जिसने भारत में 859.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- Ramayana Collection Day 12: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने पार किया 1400 करोड़, क्या जल्द टूटने वाला है धुरंधर 2 का रिकॉर्ड?

किस भाषा में सबसे ज्यादा कमाई?

13वें दिन फिल्म को भारत में कुल 22,551 शोज में दिखाया गया। इसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई, जिसने 21 करोड़ रुपये कमाए।

मलयालम वर्जन ने 2.35 करोड़ रुपये, कन्नड़ वर्जन ने 2.10 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.75 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

ramayana collection day 13 (1)

image credt-imdb

फिल्म की स्टारकास्ट (Ramayana Starcast)

Ramayana को काफी बड़े बजट में बनाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं, जबकि साई पल्लवी सीता बनी हैं। यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल निभाया है।

फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और यश को-प्रोड्यूसर हैं।

यह भी पढ़ें- रामायण की महिलाएं सिर्फ पुरुषों की कहानी का हिस्सा नहीं, इन 9 खूबियों से दिखती है उनकी असली ताकत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- imdb

FAQ
क्या Ramayana का Part 2 भी आएगा?
हां, Ramayana को दो पार्ट में बनाया गया है। पहला पार्ट अभी सिनेमाघरों में चल रहा है। दूसरा पार्ट कहानी को आगे बढ़ाएगा।
Ramayana फिल्म को देखने के लिए क्या बच्चों को ले जाना सही रहेगा?
हां, यह एक फैमिली फिल्म है। इसमें कोई बोल्ड सीन नहीं है और कहानी रामायण की है, जिसे बच्चे भी समझ सकते हैं। 
Ramayana OTT पर कब और कहां आएगी?
फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है। आमतौर पर बड़ी फिल्में थिएटर के 8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं। अभी मेकर्स ने OTT प्लेटफॉर्म और तारीख का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।