रिलीज से पहले ही विवादों में माइकल जैक्सन की बायोपिक 'Michael', क्रिटिक्स ने कहा 'दिखावे की कहानी, गहराई गायब'

दुनियाभर में माइकल जैक्सन 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर हैं। इनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। यही कारण है कि उनकी बायोपिक 'Michael' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन, रिलीज से ठीक पहले फिल्म को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वे फिल्म मेकर्स और फैंस दोनों को थोड़ा निराश कर सकती हैं। फिल्म के शुरुआती रिव्यूज सामने आ गए हैं और क्रिटिक्स ने फिल्म को लेकर काफी कड़ा रुख अपनाया है। जी हां, क्रिटिक्स को फिल्म की स्टोरी कोई खास पसंद नहीं आई है।
दमदार कास्ट के साथ पेश होगी कहानी
यह फिल्म एंटोनी फूकुआ के निर्देशन में बनी है। वहीं इस फिल्म में माइकल जैक्सन का मुख्य किरदार उनके सगे भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ निया लॉन्ग, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म का उद्देश्य माइकल जैक्सन की 'जैकसन फाइव' के दौर से लेकर दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनर बनने तक के सफर को दिखाना है। अच्छी बात ये है कि फिल्म में उनके स्टेज परफॉर्मेंस के साथ-साथ निजी जिंदगी के उन पहलुओं को भी छूने की कोशिश की गई है, जो अब तक दुनिया के सामने नहीं आए थे।
इसे भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिर टूटेगा तुलसी का भरोसा, करण-नंदिनी के रिश्ते में आई दरार; हैरान करने वाला सच आया सामने
क्रिटिक्स की कसौटी को पार नहीं कर पाई फिल्म
बता दें कि जब से प्रीमियर आया है उसके बाद से ही फिल्म को लेकर नकारात्मक रिएक्शन मिल रहे हैं। वहीं मशहूर वेबसाइट 'रॉटन टोमैटोज' पर फिल्म को महज 32% का स्कोर मिला है। ये एक खराब शुरुआत का साइन है।
इंडीवायर की बात करें तो इसने फिल्म को C- रेटिंग दी है और कहा कि माइकल की जिंदगी के 26 सालों को एक फिल्म में समेटना बहुत मुश्किल काम था, जिसे निभाते निभाते फिल्म कब बोर करने लगी पता ही नहीं चला।
भारत में कब होगी रिलीज?
इस सभी खबरों के बीच, माइकल जैक्सन के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। भारत में यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय रिलीज से एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि लोग अपने चहेते कलाकार की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
इसे भी पढ़ें - हेमा मालिनी संग लिपलॉक करना चाहता था ये एक्टर, इस शख्स की वजह से अधूरा रह गया था अरमान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।