Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:18 AM IST

'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में' गाने का क्या है अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन? जानें दिलचस्प किस्सा

'मेरा साया' फिल्म का गाना 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में....' आपने जरूर सुना होगा। यह गाना उस दौर का सुपरहिट सॉन्ग था और आज भी यह बहुत पॉपुलर है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने का अमिताभ बच्चन के पेरेंट्स की लव स्टोरी से दिलचस्प रिश्ता था।
Updated:- 2026-07-05, 20:38 IST
image

'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में...' यह गाना शायद सभी ने जरूर सुना होगा। इस गाने को कई फिल्मों में कई बार रिक्रिएट किया जा चुका है। इस गाने की पॉपलरिटी उस वक्त तो जबरदस्त थी है और आज भी इसकी गिनती हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन गानों में की जाती है। इस गाने को सुनकर अक्सर ऐसा ख्याल तो आता है कि शायद इसका बरेली शहर से कोई न कोई कनेक्शन जरूर रहा होगा। इस गाने ने बरेली के झुमके को भी काफी फेमस कर दिया था और आज तक सभी को लगता है कि शायद बरेली के बाजार के झुमके में कुछ न कुछ खास बात जरूर होगी, जिसकी वजह से इस गाने में उसका जिक्र है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने का असली रिश्ता अमिताभ बच्चन के पेरेंट्स हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की लव स्टोरी से रहा है। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

बरेली में हुई थी हरिवंश राय-तेजी बच्चन की पहली मुलाकात

'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में...' गाने का हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की लव स्टोरी से गहरा रिश्ता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरिवंश राय और तेजी सूरी की पहली मुलाकात बरेली में ही हुई थी। हरिवंश राय उन दिनों बरेली में अपने एक प्रोफेसर दोस्त के घर आए हुए थे और तेजी भी उनकी एक सहेली से मिलने बरेली पहुंची थीं।

Harivansh Rai Bachchan Teji Bachchan love story

दोनों की मुलाकात एक चाय पार्टी के दौरान हुई थी और दोनों को पहली बार में एक-दूसरे के साथ खास महसूस हुआ। नए साल की एक पार्टी में हरिवंश राय ने एक ऐसी कविता पढ़ी, जो तेजी को बहुत पसंद आई और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और कहा जाता है कि धीरे-धीरे दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला बढ़ने लगा। 4 जनवरी, 1941 को इनकी शादी रजिस्टर हुई थी।

'झुमका गिरा रे...' गाने का अमिताभ के पेरेंट्स से कनेक्शन

जब हरिवंश राय और तेजी सूरी के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं, तो उनके दोस्तों को धीरे-धीरे खबर होने लगी थी। दोनों से कई बार शादी के बारे में भी पूछा जाता।

Jhumka Gira Re Amitabh Bachchan connection

एक ऐसे ही कार्यक्रम के दौरान जब तेजी से उपन्यासकार राजा मेहदी साहब ने उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दिल की बात रखते हुए कहा, "मेरा झुमका तो बरेली के बाजार में गिर गया है..." एक तरह से तेजी ने उनके प्यार का इजहार किया था। कहा जाता है कि जब साल 1966 में राजा मेहदी साहब ने फिल्म 'मेरा साया' के लिए गाना लिखा, तो इसी लाइन को याद करते हुए उन्होंने इस गाने को लिखा था।

यह भी पढ़ें- 'अमिताभ और रेखा का लव सीन देखकर जब निकल पड़े थे जया के आंसू...', इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।