Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

Jaane Tu Ya Jaane Na के 16 साल पूरे होने पर स्टार कास्ट ने ऐसे किया सेलिब्रेट, इन वजहों से आज भी है लोगों की फेवरेट मूवी

फिल्म Jaane Tu Ya Jaane Na की रिलीज को कल 16 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म कई वजहों से आज भी लोगों के लिए स्पेशल है और लोग इसे देखना पसंद करते हैं।
Updated:- 2024-07-05, 16:56 IST
Jaane Tu Ya Jaane Na star cast celebrates

फिल्म Jaane Tu Ya Jaane Na की रिलीज को कल 16 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी और फिल्म की गिनती बॉलीवुड की हिट फिल्मों में की जाती है। आमिर खान प्रोडक्शन्स की यह फिल्म ने खासकर यूथ के दिल में खास जगह बनाई थी। कल फिल्म के 16 साल पूरे होने पर स्टार कास्ट के एक खास तरीके से सेलिब्रेट भी किया था। यूं तो फिल्म की रिलीज को कई साल बीत चुके हैं। लेकिन, कई वजहों से यह फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट मूवी की लिस्ट में शुमार है और  लोग इसे प्यार देते हैं।

Jaane Tu Ya Jaane Na ने 16 साल पूरे होने पर सामने आया यह खूबसूरत वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

फिल्म Jaane Tu Ya Jaane Na के कल 16 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर आमिर खान प्रोडक्शन्स ने एक बेहद खास वीडियो शेयर किया था। जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट एक गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया और यह कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आज भी लोगों की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है Jaane Tu Ya Jaane Na

बेहतरीन म्यूजिक

कभी-कभी अदिति... या कहीं तो होगी वो दुनिया...फिल्म के लगभग सभी गाने बेहद खास थे और लोगों को उस वक्त बहुत पसंद आए थे। आज भी जब बेहतरीन म्यूजिक की बात होती है, तो इस फिल्म के म्यूजिक का जिक्र जरूर आता है।

प्यार और दोस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

jaane tu ya jaane ja movie

यह फिल्म यंग जनरेशन की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में दोस्ती और प्यार का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था और हर फीलिंग को काफी खूबसूरती से दिखाया गया था। फिल्म में जिस तरह से दिल छू लेने वाली दोस्ती को दिखाया गया था, वह आज भी लोगों के दिलों में है।

जय और अदिति की केमिस्ट्री

फिल्म में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा ने जय और अदिति का रोल प्ले किया था। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी और यह भी एक वजह है कि इस फिल्म को आज भी मस्ट वॉच फिल्मों में गिना जाता है। 

 

यह भी पढ़ें- Hum Dil De Chuke Sanam की सिल्वर जुबली आज, 5 एक्टर्स के रिजेक्ट करने के बाद 16 करोड़ की फिल्म ने ऐसे रचा इतिहास

आपको Jaane Tu Ya Jaane Na फिल्म कैसी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह भी पढ़ें- Main Hoon Na Completes 20 Years: जब शाहरुख खान को फिल्म के सेट पर देखकर चौंक गई थीं सुष्मिता सेन, फराह खान से पूछा था यह सवाल

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।