क्या 'कल्कि 2898 AD' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी आलिया भट्ट? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD'के सीक्वल को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ। यह साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। पिछले साल फिल्म के सीक्वल से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबरें आईं, जिसने उनके फैंस को निराश कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि मेकर्स और दीपिका के बीच विवाद के चलते उन्हें इस फिल्म के सीक्वल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इन दिनों नई कास्टिंग की खबरों को लेकर यह फिल्म फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दीपिका की एग्जिट के बाद आलिया भट्ट 'कल्कि' यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। इन खबरों के वायरल होते ही आलिया के फैंस उन्हें नए अवतार में देखने के लिए काफी खुश हो गए। हालांकि, इन खबरों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। चलिए आपको बताते हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स में क्या जानकारी सामने आ रही है?
आलिया भट्ट बनीं कल्कि यूनिवर्स का हिस्सा?
View this post on Instagram
इन दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट 'कल्कि 2' से जुड़ चुकी हैं। खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास स्टारर इस फिल्म के अगले पार्ट में आलिया नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि आलिया ने पिछले महीने हैदराबाद में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग भी कर ली है। हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अभी कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह प्रभास और नाग अश्विन के साथ आलिया का पहला प्रोजेक्ट होगा।
क्या आलिया निभाएंगी दीपिका का रोल?
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबरें वायरल हुईं कि आलिया 'कल्कि 2898 AD'के सीक्वल से जुड़ चुकी हैं, तो लोगों के मन में पहला सवाल यही आया कि क्या आलिया फिल्म में दीपिका वाला किरदार ही निभाएंगी। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका 'सुमति' (SUM-80) के रोल में नजर आई थीं, जो कल्कि की मां हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया का किरदार कुछ और होगा। बताया जा रहा है कि आलिया फिल्म में एक छोटा लेकिन दमदार रोल प्ले करेंगी। बात अग दीपिका के किरदार सुमति की करें, तो खबरों के मुताबिक यह रोल साई पल्लवी निभा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मॉम टू बी दीपिका पादुकोण इन फिल्मों में आएंगी नजर, दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए हैं तैयार
'अल्फा' में नजर आएंगी आलिया
View this post on Instagram
आलिया भट्ट फिलहाल अपना आने वाली फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया है। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आलिया के अलावा, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।