Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:03 AM IST

मॉम टू बी दीपिका पादुकोण इन फिल्मों में आएंगी नजर, दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए हैं तैयार

Deepika Padukone Upcoming Movies: दीपिका पादुकोण ने कल सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। इसके बाद से एक्ट्रेस चर्चा में हैं। दीपिका कई फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं और उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस किन फिल्मों में नजर आने वाली हैं?    
Updated:- 2026-04-20, 18:00 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कल फैंस के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की। उन्होंने एक क्यूट सी फोटो शेयर करके सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। इसके बाद से दीपिका चर्चा में हैं। इससे पहले पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशाने पर थीं। पति रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ में कुछ पोस्ट नहीं किया था और इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करके इन सारी खबरों पर चुटकी ली थी। बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दीपिका की कई फिल्में भी आने वाली हैं, जिनकी शूटिंग में वो इन दिनों बिजी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका किन फिल्मों में नजर आने वाली है?

दीपिका पादुकोण इन फिल्मों में आने वाली हैं नजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण के पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें से कुछ की शूटिंग लगभग हो चुकी है, तो रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ फिल्मों की शूटिंग एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में भी करने वाली हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन को साथ फिल्म 'राका' में भी नजर आएंगी। इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इसके कुछ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग बाकी है, जो एक्ट्रेस इन दिनों कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' और 'पठान 2' का भी हिस्सा होंगी।

यह भी पढ़ें- 'अब मजाक किस पर...', 'धुरंधर 2' की सफलता पर चुप्पी को लेकर ट्रोल हो रही थीं दीपिका पादुकोण; एक्ट्रेस ने यूं की ट्रोलर्स की बोलती बंद

'किंग' को लेकर है जबरदस्त बज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इन सभी फिल्मों में से शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म किंग को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। इन दोनों की जोड़ी की खाते में 'ओम शांति ओम', 'पठान', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'जवान' समेत कई हिट फिल्में हैं। ऐसे में फैंस को इस जोड़ी के बार फिर साथ आने का इंतजार है। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी नजर आएंगे।

 यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

2024 में पहली बार पेरेंट्स बने थे दीपिका-रणवीर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका और रणवीर साल 2024 में पहली बार पेरेंट्स बने थे और बेटी दुआ का स्वागत किया था। पिछले साल अपनी दिवाली फोटोज में रणवीर और दीपिका ने दुआ का फेस रिवील किया था और फैंस ने इन फोटोज पर खूब प्यार दिया था। दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी और 40 की उम्र में दीपिका दोबारा मां बनने वाली हैं।

 

दीपिका पादुकोण लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, ऐसे में उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Instagram/Deepika Padukone

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।