Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:43 AM IST

देशभक्ति के भाव से भर देंगी OTT पर मौजूद ये शानदार फिल्में, रिपब्लिक डे की छुट्टी पर बच्चों के साथ देखने का बनाएं प्लान

Movies To Watch On Republic Day 2025: अगर आप अपने इस रिपब्लिक डे को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको घर बैठे ओटीटी पर मौजूद देशभक्ति से रंगों से भरी फिल्मों के लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। आइए जानें, भारत की देशभक्ति से भरपूर फिल्मों के बारे में...
Updated:- 2025-01-23, 12:27 IST
Movies To Watch On Republic Day 2025

Republic Day 2025: इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा होता है। रिपब्लिक डे को हर कोई अपने तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद करता है। कोई इस दिन परेड देखना पसंद करता है, तो कोई देशभक्ति से भरपूर फिल्में देखकर अपना दिन अच्छा करता है। अगर आप इस बार अपने रिपब्लिक डे को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको देशभक्ति के भाव से भरी फिल्में देखनी चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे भी कम उम्र में ही देश के बारे में जानें और अपने देश से प्यार करें, तो आपको उन्हें इस खास मौके पर कुछ फिल्में जरूर दिखानी चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप रिपब्लिक डे 2025 पर OTT पर देख सकते हैं। आइए जानें, रिपब्लिक डे 2025 पर देशभक्ति वाली कौन-सी फिल्में ओटीटी पर देखें?

यह भी देखें- Independence Day Special Movies: मंगल पांडे से गांधी तक, 15 अगस्त पर देखें आजादी के संघर्षों पर बनी ये बेस्ट देशभक्ति फिल्में

सैम बहादुर

Sam Bahadur

देशभक्ति से लवरेज फिल्म देखना चाहते हैं, तो आपको अपने परिवार के साथ इस गणतंत्र दिवस के मौके पर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर जरूर देखनी चाहिए। इसे आप 26 जनवरी के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। 

मिशन मजनू

Mission Majnu

'मिशन मजनू' भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक फिल्म है। इस फिल्म में पड़ोसी देश में घुसकर उनके परमाणु हथियारों की जानकारी निकलाने का सफर दिखाया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

रंग दे बसंती

26 जनवरी के इस खास मौके पर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म रंग दे बसंती देखना तो बनता ही है। इसे देखकर आप और आपका परिवार भावुक हो सकता है। रंग दे बसंती फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये फिल्म देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए बेस्ट है। इसे आप घर पर आराम से जी5 पर देख सकते हैं। 

शेरशाह 

shershah

साल 2022 की फिल्म शेरशाह इस दिन जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म को देखकर आप देश की आर्मी पर गर्व करेंगे, साथ ही आप भावुक भी होंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शानदार काम किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट हुई थी। भगत सिंह के किरदार पर आधारित ये फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी। द लीजेंड ऑफ भगत सिंह आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

यह भी देखें- रिपब्लिक डे स्पेशल: देशभक्ति की दास्तां बयां करती हैं ये 10 फ़िल्में, आप भी जरूर देखें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/IMDb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।