Sun Oct 11, 2026 | Updated 05:59 PM IST

Dust to Stardust Trailer Release: पर्दे पर दिखेगा गणेश आचार्य का संघर्षमय सफर, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर डांस मास्टर गणेश आचार्य के बारे में कौन नहीं जानता। हाल ही में उनके संघर्ष और सफलता पर बनी फिल्म 'डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। आइए जानते हैं इसकी रिलीज डेट के बारे में।
Updated:- 2026-10-11, 16:55 IST
image

हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर गणेश आचार्य के फैंस के लिए खुशखबरी है। गणेश आचार्य के संघर्षमय जीवन पर एक खास फिल्म बनी है, जिसका नाम 'डस्ट टू स्टारडस्ट' है। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले एक डांसर की अनकही और भावुक कर देने वाली स्टोरी बताई गई है। ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अब इसके चर्चे हो रहे हैं। फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आइए जानते हैं फिल्म 'डस्ट टू स्टारडस्ट' से जुडी जरूरी बातें और इसकी रिलीज डेट।

फिल्म 'डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर देखने में ही गणेश आचार्य के शुरुआती दिनों के संघर्ष की याद दिला देता है। ट्रेलर की शुरुआत में गणेश आचार्य के बचपन और उनकी जिंदगी में आई फिनेंशल प्रॉब्लम को बताता है। एक साधारण बैकग्राउंड से आने वाले इस इंसान ने अपनी अलग पहचान बनाई और कई मुश्किलों का सामना करते हुए आज इतना बड़ा और नामी इंसान बना। यही नहीं इस ट्रेलर में हाई-एनर्जी सीन्स के साथ बताया कि कैसे कई परेशानियों के बावजूद भी गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफी के हुनर को सबके सामने रखा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

'डस्ट टू स्टारडस्ट' फिल्म की खास बातें

गणेश आचार्य के जीवन पर बनी इस बायोपिक फिल्म में कलाकारों ने उनके केरेक्टर और असल जिंदगी को बताया है। ट्रेलर से समझ आ रहा है, कि डायलॉग्स और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को बहुत पावरफुल बनाता हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार का किरदार शिवांशु सोनी, आलोक शॉ, सुकन्या कलन और साक्षी पावस्कर निभा रही है। वहीं निर्देशक और लेखक खुद गणेश आचार्य है। स्क्रीनप्ले और संवाद की बात करें, तो गणेश आचार्य और दिगंगना सूर्यवंशी दोनों ने मिलकर लिखे हैं। फिल्म प्रोडूसर सौंदर्या और म्यूजिक-बैकग्राउंड स्कोर जुनेद कुमार है।

यह भी पढ़ें- इमोशनल फिल्में देखकर आंसू आना कमजोरी नहीं, दिमाग को मिलते हैं कई फायदे

कब रिलीज होगी 'डस्ट टू स्टारडस्ट' फिल्म?

मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म बहुत जल्द देशभर के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

tt

गणेश आचार्य का योगदान

गणेश आचार्य ने 'सिंघम', 'बॉडीगार्ड', 'रामलीला' और 'पुष्पा' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ किया है। उनके डांस मूव्स की दुनिया दीवानी है। अब फैंस को उनकी इस संघर्ष भरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें- तनुश्री के आरोपों को गणेश आचार्य ने किया खारिज, तनुश्री ने नाना पर शोषण का लगाया था आरोप

निष्कर्ष: गणेश आचार्य की बायोपिक 'डस्ट टू स्टारडस्ट' एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है, बल्कि यह गणेश आचार्य के संघर्ष, लगन और सफलता के बारे में बताती है। अगर आपको भी प्रेरणादायक कहानियां और बॉलीवुड मूवीज देखना पसंद है, तो सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'डस्ट टू स्टारडस्ट' को जरूर देखें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।