Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Dhurandhar The Revenge Trailer Review: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 26 सेकेंड का ये ट्रेलर हिलाकर रख देने वाला है। रणवीर सिंह इस बार दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated:- 2026-03-07, 11:17 IST
dhurandhar 2 trailer out ranveer singh movie release date and other details

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे लेकर फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। पहले जानकारी सामने आ रही थी कि ट्रेलर होली पर रिलीज होगा और फिर इसके 6 मार्च को रिलीज होने की जानकारी सामने आई। हालांकि, इसके ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी पर 6 मार्च को मेकर्स की तरफ से एक ऑफिशियल पोस्ट करके जानकारी दी गई थी कि इसका ट्रेलर आज यानी 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर आउट होगा और अब फाइनली इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर से साफ है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा इंटेस और रोंगटे खड़े कर देने वाली होगी। चलिए आप भी इस पर नजर डाल लीजिए।

'धुरंधर 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर.माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 3 मिनट 26 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक्शन, इमोशंस और जबरदस्त स्टोरीलाइन नजर आ रही है। रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी को नए चेहरे का इंतजार है, जो ल्यारी की किस्मत लिख सके और रणवीर सिंह यानी हमजा ये जगह ले सकते हैं। रणवीर सिंह इस बार जसकीरत सिंह रंंगी के रोल में दिखाई देंगे। ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस बार फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी भी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में जहां पाकिस्तान की साजिशों के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई थी, वहीं इस बार भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब देता दिखेगा। ट्रेलर में कई कमाल के डायलॉग्स और सीन्स हैं, जो फैंस को पसंद आ रहे हैं। ट्रेलर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, "आपको कहा था कि ये पर्सनल था, ट्रेलर आउट हो चुका है। 19 मार्च के लिए पेड प्रीव्यू बुक कर सकते हैं" बता दें कि ये फिल्म यूं तो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन 18 मार्च को कुछ थियेटर्स में इसके पेड प्रीव्यूज होंगे, जिनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और फैंस अभी से इसे बुक कर रहे हैं। 18 मार्च के शोज के लिए ही फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar On OTT: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हो रही है स्ट्रीम?

फैंस को पसंद आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

'धुरंधर 2' का ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि इस फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना पक्का है। कई वायरल पोस्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि इमरान हाशमी फिल्म में बड़े साहब का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिलहाल 18 मार्च के पेड प्रीव्यू में ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी।

 

 यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओटीटी वर्जन में काटे गए 10 मिनट के सीन्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।