Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओटीटी वर्जन में काटे गए 10 मिनट के सीन्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhurandhar On Netflix: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, लेकिन रिलीज के साथ ही इस पर फैंस का गुस्सा फूटा है। दरअसल, फिल्म के ओटीटी वर्जन में 10 मिनट के कट लगाए गए हैं और कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते ऑडियंस नाराज है।
Updated:- 2026-01-30, 12:34 IST
image

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार बिजनेस किया। फिल्म को अच्छे रिव्यूज भी मिले थे और टिकट खिड़की पर भी इसने तगड़ी कमाई की। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है, बल्कि वर्ल्डवाइड लगभग 1300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब ओटीटी रिलीज ने फैंस को निराश कर दिया है। थिएटर में यह फिल्म 3 घंटे और 34 मिनट के रनटाइम के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन नेटफ्लिक्स पर जो वर्जन रिलीज हुआ है, वो 3 घंटे और 25 मिनट का है। इसके अलावा फिल्म में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिसने फैंस नाराज है। चलिए आपको बताते हैं कि 'धुरंधर' की ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर क्यों बवाल मचा है?

'धुरंधर' के ओटीटी वर्जन को लेकर हो रहा है हंगामा


रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम हो रही है। जब नेटफ्लिक्स ने कल (30 जनवरी) की रात इसके ओटीटी रिलीज की घोषणा की, तो फैंस ने खुशी जाहिर की, लेकिन कुछ ही वक्त बाद सोशल मीडिया पर फैंस निराश नजर आए। दरअसल, ओटीटी पर फिल्म के सेंसर्ड वर्जन को रिलीज किया गया है, जिसका रनटाइम थियेटर में रिलीज हुई मूवी से 10 मिनट कम है, कई सीन्स काट दिए गए हैं और कई जरूरी डायलॉग्स म्यूट कर दिए गए हैं। इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- थियेटर के रनटाइम से ओटीटी का रनटाइम 10 मिनट कम है, लगता है कई जरूरी सीन्स काट दिए गए हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा-ये गलत है नेटफ्लिक्स, हमें पूरा वर्जन चाहिए। कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने के बाद डायलॉग्स म्यूट करने का क्या मतलब है। बता दें कि इसके रिलीज के कुछ देर के अंदर ही लोगों ने एक्स पर अलग-अलग रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar On OTT: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हो रही है स्ट्रीम?

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है 'धुरंधर'

 

रणवीर सिंह की धुरंधर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। कल रात (30 जनवरी) को नेटफ्लिक्स के एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मुझे कहानी पता...

 

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इसके सेंसर्ड वर्जन ने फैंस को निराश किया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।