Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

Dhurandhar 2 WorldWide Collection: 'धुरंधर 2' का तीसरे मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर क्या हुआ हाल? रणवीर सिंह की फिल्म अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को फिल्म का क्या हाल रहा है और रणवीर सिंह की फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर कितनी कमाई कर चुकी है, चलिए आपको बताते हैं।
Updated:- 2026-04-07, 16:05 IST
 Dhurandhar 2 worldwide collection

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर उतरी और कई बड़ी फिल्मों को कुछ ही दिनों में पटखनी दे डाली। फिल्म 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू शोज थे। इस फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी और ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से भी ज्यादा से खाता खोला और पहले वीकेंड पर भी शानदान कमाई की। ये फिल्म फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी जबरदस्त तरीके से पास हुई और फिल्म ने कुछ ही दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। फिल्म की रिलीज को 19 दिन हो चुके हैं और आज थर्ड मंडे है, चलिए आपको बताते हैं कि तीसरे मंडे को 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है और फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर कितनी कमाई कर चुकी है?

'धुरंधर 2' ने तीसरे मंडे को बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 43 करोड़ रुपये कमाए थे और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी और 65 करोड़ की कमाई के साथ पहले मंडे भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया था। इसके बाद भी लगातार फिल्म शानदार कमाई कर रही है और 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। बात अगर तीसरे मंडे यानी 19वें दिन के कलेक्शन की करें तो फिल्म ने 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। बेशक कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन तीसरे मंडे के हिसाब से ये आंकड़े जबरदस्त हैं। इस फिल्म की 19 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 1023.77 करोड़ रुपये हो गई है और इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 1,622.72 करोड़ रुपये हो चुका है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' पहले मंडे टेस्ट में पास होगी या फेल? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विवादों के बीच भी शानदार कमाई कर रही है 'धुरंधर 2'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

'धुरंधर 2' रणवीर सिंह, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त  को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिल रही है। इस फिल्म को जहां कई लोग प्रोपोगैंडा फिल्म बता रहे हैं और आदित्य धर पर साउथ के एक राइटर ने कहानी चुराने का आरोप भी लगाया था, लेकिन विवादों के बाद भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म की  भारत में नेट कमाई अब 1023.77 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। इस फिल्म को फैंस और सेलेब्स सभी से तारीफें मिल रही हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी इस फिल्म की तारीफ में काफी कुछ लिखा। बता दें कि 'धुरंधर 2', प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन को मात देने से बस कुछ कदम ही दूर है। 

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का थम नहीं रहा है तूफान, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

 

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई की रफ्तार बेशक कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन फिल्म का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।