Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

दूसरे वीकेंड 'धमाल 4' ने की धुआंधार कमाई, 100 करोड़ के आंकड़े से निकली आगे

'धमाल 4' की रफ्तार दूसरे वीकेंड भी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई कर रही है और दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे हैं।
Updated:- 2026-07-20, 00:24 IST
image

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही धमाल मचा रही है। फिल्म अपनी मजेदार कहानी और कॉमेडी से बॉक्स ऑफिस का किंग बनी हुई है और धुआंदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। हालांकि, पहले मंडे के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म की फिर चांदी होती नजर आ रही है। 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार 10.25 करोड़ और दूसरे रविवार 12.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म अब तक कुल कितना कलेक्शन कर चुकी है?

दूसरे वीकेंड 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई बड़ी छलांग

अजय देवगन रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे शनिवार और रविवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 10.25 करोड़ और रविवार को 12.75 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 124.50 हो गया है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो रिलीज के 10वें दिन (दूसरे रविवार) को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसी के साथ फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 21.50 करोड़ हो गया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 169.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। बता दें कि फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। फिल्म के ओपनिंग डे (10 जुलाई) को 14 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसके बाद पहले शनिवार 22.50 करोड़ और पहले रविवार
28.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

धमाल 4 कलेक्शन (Dhamaal 4 Day Wise Box Office Collection)

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 (शुक्रवार) 14 करोड़
डे 2( शनिवार) 22.50 करोड़
डे 3 (रविवार) 28.50 करोड़
डे 4 (सोमवार) 8.75 करोड़
डे 5 ( मंगलवार) 9.50 करोड़

डे 6 (बुधवार)

6.75 करोड़
डे 7 (गुरुवार) 6 करोड़
डे 8 (शुक्रवार) 5.50 करोड़
डे 9 (शनिवार) 10.25 करोड़
डे 10 (रविवार) 12.75 करोड़
कुल कलेक्शन (भारत में नेट)  124.50 करोड़ 

यह भी पढ़ें-Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: हिट फ्रेंचाइजी का चला जादू या रही सुस्त? जानें पहले दिन की कितनी कमाई


क्या हिट हुई 'धमाल 4'?

धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त 'धमाल 4' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का बजट 120-150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, इसके ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया जा सकता है। ऐसे में फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है और तेजी से हिट होने की तरफ बढ़ रही है। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं और फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है।

 


यह भी पढ़ें- पहले शनिवार Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'धमाल', आलिया भट्ट और अक्षय कुमार की फिल्म को लगा तगड़ा झटका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।