Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: हिट फ्रेंचाइजी का चला जादू या रही सुस्त? जानें पहले दिन की कितनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ हफ्ते अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने खूब धमाल मचाया था। अभी भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। यह वेलकम फ्रेंजाइज की तीसरी फिल्म है। इसी बीच अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' आज 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी बज था क्योंकि यह धमाल फ्रेंचाइज की चौथी किश्त है और इस फ्रेंचाइज की तीनों ही फिल्में ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रही थीं। 'धमाल 4' ने डबल डिजिट में बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है। फिल्म ने पहले दिन 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स।
'धमाल 4' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले दिन 13.75 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म को आज लगभग 10,668 शोज मिले थे और फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो गया है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने पहले दिन 21.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, राजकुमार राव बने 'दादा', फैंस ने दिए ये रिएक्शंस
कैसी है 'धमाल 4'?
View this post on Instagram
'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। इस बार भी फिल्म की स्टार कास्ट खजाने की खोज में है और इसी खोज में कई धमाके और हंगामे होते हैं। यह एक फुल ऑन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आपको हंसी जरूर आएगी। हालांकि, फिल्म के कई सीन आपको बेतुके लग सकते हैं। कई लोग इसे क्रिंज कॉमेडी बता रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप परिवार के साथ एज्वॉय कर सकती हैं।
वीकेंड पर क्या होगा 'धमाल 4' का हाल?
धमाल फ्रेंचाइजी की तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। ऐसे में 'धमाल 4' को इस फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू का फायदा हो सकता है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। अगर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई 20 करोड़ के आस-पास पहुंचती है, तो ओपनिंग और वीकेंड कलेक्शन मिलाकर फिल्म की कमाई 50 करोड़ तक पहुंच सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।