Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

Sourav Ganguly की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, राजकुमार राव बने 'दादा', फैंस ने दिए ये रिएक्शंस

फिल्म का पोस्टर देखने के बाद फैंस इससे ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां कुछ लोग पोस्टर का मजाक बना रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स इसे AI जनरेटिड बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-08, 13:33 IST
dada the sourav ganguly story release date out rajkummar rao is in lead role read fans reactions

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट आखिर अनाउंस हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर फैंस इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने 8 जुलाई को यानी आज सौरव गांगुली के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज करते हुए जानकारी दी। पोस्टर पर फिल्म के 14 मई 2027, अगले साल रिलीज होने की जानकारी दी गई है। पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए, रिलीज डेट अनाउंस की। पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव को सौरव गांगुली के अवतार में देखा जा सकता है। फिल्म की रिलीज डेट के आने के बाद फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।

वायरल मीम की तरह नजर आ रहा है पोस्टर- यूजर्स

सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर से पोस्ट करते हुए लिखा- ‘’इतनी खराब कास्टिंग क्यों? मुझे लगा कि यह कोई मीम है।’’

एक यूजर ने सौरव गांगुली के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- दादा निश्चित रूप से एक बेहतर पोस्टर के हकदार हैं। पब्लिक की डिमांड है कि पोस्टर को बदला जाए।

Sourav Ganguly biopic

वहीं एक यूजर ने पोस्टर को कार्टून जैसा बताते हुए लिखा- पोस्टर में दादाजी कार्टून अवतार जैसे लग रहे हैं।

इन कमेंट्स के साथ-साथ कुछ यूजर्स पोस्टर के सपोर्ट में भी बोलते हुए नजर आएं। एक यूजर ने लिखा- ‘यह हर एक इंडियन के लिए पोस्टर नहीं इमोशंस हैं, यही से इंडियन क्रिकेटर की तस्वीर बदली थी।

इसे भी पढ़ें- 'जीनत अमान की आंख में दिक्कत थी, मेरे पिता ने उन्हें कभी नहीं पीटा', संजय खान की बेटी ने सालों पुरानी अफवाहों को बताया गलत

Rajkummar Rao movie

दूसरे यूजर ने लिखा दादा इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानते हैं, इसीलिए उन्हें यह तस्वीर और पोस्टर भी पसंद है।

इसे भी पढ़ें- 'सारी दुनिया मेरे पीछे पागल थी और मैं उनके पीछे', जब राजेश खन्ना ने इस एक्ट्रेस के लिए किया था अपने प्यार का इजहार

सौरव गांगुली के लिए यह पोस्टर क्यों है खास?

पोस्टर में राजकुमार का जो पोज आप देख रही हैं, यह एक आईकॉनिक सीन है। सौरव गांगुली के लिए यह पल खास था, इसलिए उन्हें यह पोस्टर पसंद आया। सौरव गांगुली ने नेट वेस्ट सीरीज फाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराने के बाद इस तरह का पोज दिया था। उन्होंने स्टेडियम की बालकनी में टी-शर्ट उतारकर हवा में लहराई थी, जो लगभग हर फैंस के लिए खास समय था। 

जन्मदिन पर सबसे बेहतरीन तोहफा मिला है- Sourav Ganguly

यूजर्स भले ही पोस्टर को देखकर चाहे कुछ भी कह रहे हों, लेकिन सौरव गांगुली अपने इस पोस्टर से बेहद खुश हैं। उन्होंने फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन पर लिखा- ‘अब तक का सबसे बेहतरीन तोहफा! उन्होंने राजकुमार राव को टैग करते हुए लिखा- तुम्हें मेरा कवर ड्राइव खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है।’

Sourav Ganguly film

अब बदलाव का दौर है - राजकुमार राव

राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सौरव गांगुली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘मैंने अभी तक अपने किसी भी किरदार को निभाने के लिए ग्लैमरस लुक का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन अब बदलाव का दौर है, बढ़ा हुआ वजन घटाने और गांगुली के किरदार में ढलने के लिए तैयार होने का समय। हमारे अपने 'दादा'।
मैं कहना चाहता हूं कि अपने काम के जरिए आपको जोड़े रखने और आपका मनोरंजन करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करता रहूंगा। उम्मीद है कि जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली यह फिल्म देखेंगे, तो आपको मेरी यह सारी मेहनत उसमें नजर आएगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

दरअसल, पोस्टर देखकर यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि इसे AI द्वारा जनरेट किया गया है। मेकर्स के पास कोई फोटो नहीं थी, लेकिन सौरव गांगुली के जन्मदिन पर रिलीज डेट अनाउंस करना अच्छा अवसर था, इसलिए मेकर्स ने जल्दबाजी में इसे लाइव कर दिया। पोस्टर में ऐसा लग रहा है जैसे किसी और क्रिकेटर की तस्वीर पर राजकुमार राव का चेहरा फिट किया गया है। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-rajkummar_rao, souravganguly/Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।