Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:44 AM IST

Cocktail 2 Trailer Review: प्यार-दोस्ती और मजेदार कंफ्यूजन से भरपूर है 'कॉकटेल 2', कृति और रश्मिका के बीच फंसे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दिलचस्प है। प्यार, दोस्ती और ब्रेकअप के कंफ्यूजन में घूमती यह कहानी फैंस को पसंद आ सकती है। इसकी कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है और ऑडियंस को एंटरटेन करती है।
Updated:- 2026-06-02, 18:36 IST
image

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की फ्रेश तिकड़ी 'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और इसके गानों को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो गया है। इसकी कहानी आजकल के मॉडर्न रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्यार है, दोस्ती है, रिश्तों को उलझन है और बहुत सारी बेफ्रिकी भी है। इसे आप सीरियस लव स्टोरी नहीं कह सकते हैं, क्योंकि यह मौज-मस्ती और हल्का-फुल्का एंटरटेंमेंट देती है। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कहना गलत नहीं होगा कि ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। चलिए आपको बताते हैं कि इसके ट्रेलर में क्या कुछ खास है और सोशल मीडिया पर इसे कैसे रिव्यूज मिल रहे हैं?

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज


'कॉकटेल 2' की कहानी का प्लॉट वही पुराना लव ट्रायंगल वाला है, लेकिन इसमें काफी नए अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर लगभग तीन मिनट का है और इसकी शुरुआत शाहिद कपूर यानी कुणाल के एक मोनोलॉग से होती है, जो दोस्ती, प्यार और रिश्तों के बारे में है और काफी हद तक इससे आपको फिल्म का मूड समझ आ जाता है। फिल्म में रश्मिका का किरदार थोड़ा इमोशनल और सीरियस नजर आ रहा है, वहीं कृति बेबाक, बेफिक्र और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। कुणाल (शाहिद), दीया (रश्‍म‍िका) और एली (कृति सेनन) की तिकड़ी प्यार और दोस्ती के कुछ नए मायने दिखा रही है और इसमें मोहब्बत के साथ आज के वक्त में रिश्तों की बेफिक्री दिखाई गई है। ट्रेलर में यूरोप की कई खूबसूरत लोकेशंस हैं और 'कॉकटेल' के एक गाने को भी रीक्रिएट किया गया है।

यह भी पढ़ें- क्या 'देवदास' के सुपरहिट गाने 'डोला रे डोला' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? वायरल दावों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

'कॉकटेल 2' के ट्रेलर को फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शंस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

यह ट्रेलर इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ट्रेलर देखकर मजा आ गया, इस फिल्म का इंतजार रहेगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कृति फिल्म की जान है। एक और यूजर ने लिखा- फिल्म का तो पता नहीं पर गाने बहुत अच्छे होने वाले हैं। एक यूजर ने काफी मजेदार अंदाज में लिखा- अफरा-तफरी + उलझन + दिल का टूटना = कॉकटेल 2। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। फिल्‍म को होमी अदजानिया ने डायरेक्‍ट किया है। कहानी लव रंजन ने लिखी है और म्यूजिक प्रीतम का है।

 

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: वीकेंड पर तगड़े उछाल के बाद पहले मंडे क्या हुआ अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का हाल? जानें कितनी की कमाई


'कॉकटेल 2' के गाने और इसका ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी बज है। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।