Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: वीकेंड पर तगड़े उछाल के बाद पहले मंडे क्या हुआ अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का हाल? जानें कितनी की कमाई

Chand Mera Dil Worldwide Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिला था। हालांकि, फिल्म हिट होने से अभी काफी दूर है। चलिए आपको बताते हैं कि यह लव स्टोरी मंडे टेस्ट में पास हो पाई या नहीं? बता दें कि इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Updated:- 2026-05-25, 23:05 IST
image

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी नजर आ रही है। धर्मा प्रोडक्शन की इस लव स्टोरी को लेकर काफी बज था, लेकिन फिल्म उतनी अच्छी कमाई करती नहीं दिख रही है। फिल्म के ओपनिंग डे से लेकर पहले मंडे तक, मेकर्स ने टिकट प्राइज से जुड़े कई ऑफर्स भी दिए, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई रफ्तार नहीं पकड़ रही है। इसे धीमी शुरुआत मिली थी। हालांकि, वीकेंड पर इसके कलेक्शन में उछाल आया था। फिल्म का असली टेस्ट पहले मंडे को होना था और अब 'चांद मेरा दिल' का फर्स्ट मंडे रिपोर्ट कार्ड भी आ चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि पहले मंडे और रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है?

'चांद मेरा दिल' ने अब तक कमाए कितने करोड़

चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन (Day 1) 3.31 करोड़
दूसरा दिन (Day 2)  4.15 करोड़
तीसरा दिन (Day 3) 5.01 करोड़
 चौथा दिन (Day 4)

2.25 करोड़

आरव और चांदनी की प्रेम कहानी 'चांद मेरा दिल' में इमोशंस, ड्रामा और रोमांस सब कुछ है। इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोग इसे सैयारा जैसी फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक न्यू एज लव स्टोरी बता रहे हैं, जो काफी इंटेस है और जिसकी कहानी दमदार है। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.31 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसके बाद वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और फिल्म ने शनिवार को 4.15 करोड़ और रविवार को 5.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। बात अगर पहले मंडे की करें, तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 2.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक भारत में 13.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और फिल्म की घरेलू ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 15.76 करोड़ हो गई है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 17.27 करोड़ कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box Office Collection: अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म ने वीकेंड पर बटोरे नोट, कमाई में आया जबरदस्त उछाल; जानें कलेक्शन

'चांद मेरा दिल' को मिल रहा है मिला-जुला रिस्पॉन्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बने फिल्म 'चांद मेरा दिल' को विवेक सोनी ने डायरेक्टर किया है। ये फिल्म हैदराबाद में कॉलेज के दिनों में मिलने वाले दो किरदारों आरव और चांदनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। कॉलेज रोमांस से शुरू हुई ये कहानी धीरे-धीरे कई मोड़ लेती है। कपल अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी की वजह से शादी कर लेताहै, लेकिन फिर निराशा और दवाब समेत कई चीजों के चलते इनका रिश्ता मुश्किल में पड़ जाता है और कहानी में एक टर्निंग प्वॉइंट आता है। आरव और चांदनी की कहानी देखने के लिए आप थियेटर्स का रूख कर सकती हैं।


यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil X Review: नॉर्मल लव स्टोरी या कुछ खास, क्या दर्शकों का दिल जीत पाएगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां पढ़ें रिव्यू


'चांद मेरा दिल' फिलहाल कमाई के मामले में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है, ऐसे में देखना होगा कि क्या यह हिट हो पाएगी या जल्दी की इसकी रफ्तार और धीमी पड़ जाएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।