Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शनिवार को 'कॉकटेल 2' की कमाई में आया उछाल, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' कल यानी 19 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले थे और ओपनिंग डे पर भी इसने अच्छी कमाई की थी। ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई में दूसरे दिन यानी शनिवार को उछाल देखने को मिलेगा। अब इसके आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए हैं?
Updated:- 2026-06-20, 22:53 IST
image

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' को मिल रहे मिक्स्ड रिव्यूज के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। शुक्रवार, 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस रिलीज को जहां कई क्रिटिक्स और फैंस एंटरटेमेंट से भरपूर एक खूबसूरत और दिलचस्प फिल्म बता रहे हैं, वहीं काफी क्रिटिक्स और यूजर्स ने इसे नेगेटिव कमेंट्स दिए हैं और इस लव-ट्राइंगल को बकवास बताते हुए कहा है कि यह पहले पार्ट की तुलना में कहीं भी नहीं टिकता है। खैर इस सब के बावजूद फिल्म ने डबल डिजिट में बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था और दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है?

'कॉकटेल 2' ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?

होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' पर नोटों की बारिश हो रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, वहीं दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये से खाता खोला था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

वहीं दूसरे दिन फिल्म ने रात 9 बजे तक के शोज मिलकर 13.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है यानी फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 27.07 करोड़ रुपये हो चुका है। दूसरे दिन के कलेक्शन में रात के शोज का कलेक्शन जुड़ना बाकी है। ऐसे में आज फिल्म की कमाई 14-15 करोड़ रुपये तक जा सकती है। फिल्म ने 2 दिनों में ही 25 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking Report: रिलीज से पहले ही शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' ने कर डाली करोड़ों की कमाई, क्या बॉक्स ऑफिस पर बनाएगी रिकॉर्ड?

संडे को कमाई में आ सकता है और उछाल

'कॉकटेल 2' को बेशक थोड़े नेगेटिव रिव्यूज भी मिल रहे हैं, लेकिन फिल्म की कमाई पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। अगर फिल्म की कमाई यूं ही बढ़ती रही, तो इस वीकेंड पर ही फिल्म 40 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म में शाहिद कपूर (कुणाल) और रश्मिका मंदाना (दीया) के रोल में हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशन में हैं और शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच कृति सेनन (एली) की एंट्री होती है और कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है। कृति की एंट्री से कैसे कुणाल और दीया के रिश्ते बदलते हैं और आखिर में क्या कुणाल और दीया एक हो पाएंगे,ये देखने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना होगा।

 

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की तिगड़ी ने जीता दिल या हुई फेल, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें 'कॉकटेल 2' का फर्स्ट रिव्यू


'कॉकटेल 2' की कमाई में आज उछाल देखने को मिला है। अगर फिल्म कल यानी संडे को भी अच्छी कमाई करती है, तो फिल्म हिट होने की तरफ बढ़ सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।