Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:24 AM IST

Bhoot Bangla Worldwide Collection: 100 करो़ड़ क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', 'माइकल' और 'धुरंधर 2' संग जोरदार टक्कर

Bhoot Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। 'माइकल' और 'धुरंधर 2' संग वीकेंड पर फिल्म की जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।
Updated:- 2026-04-26, 20:01 IST
Bhoot Bangla box office collection

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच भी फिल्म अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है और सिनेमाघरों में इसे अच्छी ओपनिंग मिली थी। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इस रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। 10 दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'माइकल' और आदित्य धर की 'धुरंधर 2',  'भूत बंगला' को कड़ी टक्कर दे रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि 'भूत बंगला' अब तक टिकट खिड़की पर कितना कमाई कर चुकी है?

100 करोड़ की क्लब में शामिल हुई 'भूत बंगला' 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और गुरुवार यानी 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यूज थे। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ से खाता खोला था। इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म ने 19.00 करोड़ और 23.00 करोड़ रुपये कमाए। 9वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार पहुंच गई है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आज शाम तक 10 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन लगभग 110.90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो वर्ल्डवाइड 'भूत बंगला' ने 161.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें आज के आंकड़े जोड़ना बाकी हैं।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' हिट रही या फ्लॉप, जानें दुनियाभर में कितना हुआ लाइफटाइम कलेक्शन?

'भूत बंगला' के बारे में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने भूत बंगला से सालों बाद वापसी की है। फिल्म का बजट 130-150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। ऐसे में इस हिट होने के लिए अभी काफी कमाई करनी होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी भी नजर आ रहे हैं।

'माइकल' और 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

आदित्य धर की धुरंधर 2 को रिलीज हुए लगभग 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। 38 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ से ज्यादा हो गया है और फिल्म अभी भी अपना जलवा बिखेर रही है। बात अगर माइकल की करें तो 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित यह बायोपिक भारत में 24 अप्रैल को रिलीज हुई है और फिल्म ने 2 दिन में भारत में 10.30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।


यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: चौथे मंडे 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रखी अपनी बादशाहत , जानें अब तक कर चुकी है कितनी कमाई?

 

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।