Alia Bhatt Movies: 'जिगरा' नहीं, ये हैं आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

11 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' को लेकर आलिया भट्ट लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। लेकिन रिलीज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि आलिया भट्ट की कई ऐसी फिल्में हैं, जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शामिल हैं।
अगर आप आलिया भट्ट के फैन हैं और उनकी हाईएस्ट कमाई वाली फिल्मों के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको उन मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
'ब्रह्मास्त्र-1'(Brahmastra-1)
आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने 2 करोड़ से भी कम की कमाई की है। बता दें, कि साल 2022 में आई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में लगभग 247.37 करोड़ की कमाई की थी।
View this post on Instagram
'गली बॉय'(Gully Boy)
साल 2019 में लोगों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 139.63 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें-Jigra Trailer Out: भाई को बचाने के मिशन पर निकलीं आलिया भट्ट, इमोशनल कर देगी एक्टिंग
'गंगुबाई काठियावाड़ी'(Gangubai Kadiyawadi)
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने 131.9 करोड़ की कमाई की थी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया के अलावा, विजय राय और अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।
'बद्रीनाथ की फिल्म'(Badrinath Ki Dhulaniya)
आलिया और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 117.89 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।
'कलंक'(Kalank)

साल 2019 में रिलीज आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' ने कुल 84.6 करोड़ की कमाई की थी। वहीं साल 2014 में आई 2 स्टेट्स ने लगभग 102.33 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-एक कमरे में 8 लोगों के साथ...इस फिल्म के सेट पर आलिया भट्ट को आया था पैनिक अटैक, एक्ट्रेस ने सुनाया शॉकिंग किस्सा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।