Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:18 AM IST

Bharat Bhhagya Viddhaata X Review: क्या सालों बाद कंगना रनौत की झोली में गिरेगी एक हिट फिल्म? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें यह रिव्यू

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आज 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म आपको इमोशनल भी करेगी और आपके रोंगटे भी खड़े कर देगी। यह फिल्म 26/11 हमले के दौरान कामा अस्पताल की नर्सेस की बहादुरी और उनके जज्बे की कहानी कहती है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले ये रिव्यूज और सोशल मीडिया रिएक्शंस पढ़ लीजिए।
Updated:- 2026-06-12, 12:05 IST
Bharat Bhhagya Viddhaata review

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आज 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 26/11 मुंबई हमलों के इर्द-गिर्द घूमती है। यूं तो इस बारे में कई फिल्मों और वेब सीरीज में जिक्र हो चुका है, लेकिन इस फिल्म में उस घटना के एक ऐसे पहलू को छुआ गया है, जिसके बारे में या तो बात ही नहीं हुई है या फिर बहुत कम बात हुई है। मुंबई में 26/11 हो हुआ ये हादसा आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है। इस हादसे के बारे में जब भी बात होती है, तो बात सुरक्षा बलों की जांबाजी की ही होती है। ये फिल्म उन नर्सेज के बारे में जिन्होंने कामा हॉस्पिटल में न जाने कितने लोगों की जान बचाई। डॉक्टर्स, नर्स और हॉस्पिटल के सिक्योरिटी स्टाफ ने कैसे लोगों का दर्द बांटा, कैसे उनकी जिंदगी बचाने की कोशिश में खुद को समर्पित कर दिया, यह कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर आप भी इस मूवी को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले यह रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस पढ़ लीजिए।

कंगना की एक्टिंग है फिल्म की जान

भारत भाग्य विधाता को सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि ये कहानी आपको एंटरटेन करने के लिए नहीं है, बल्कि ये आपके साथ रहती है। इस फिल्म का सेकेंड हाफ बहुत जबरदस्त है।

गीता माधव के तौर पर कंगना ने शानदार एक्टिंग की है और यह उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है। यह फिल्म आपको इमोशनल कर देगी और आपको आखिर तक बांधकर रखेगी। 

रोंगटे खड़े कर देगी यह फिल्म 

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' बहुत शानदार है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी। फिल्म में डर और खौफ आपके रोंगटे खड़े कर देगा, लेकिन गर्व वाली मुस्कुराहट भी आपके चेहरे पर जरूर आएगी।

क्रिटिक्स से भी मिल रहे हैं बढ़िया रिव्यूज 


'भारत भाग्य विधाता' को ज्यादातर मूवी क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। लगभग सभी क्रिटिक्स ने फिल्म की कहानी, किरदारों की एक्टिंग और डायरेक्शन को शानदार बताया है। कंगना ने बहुत सधा हुआ अभिनय किया है। मनोज तापड़िया ने बतौर लेखक और निर्देशक बेहतरीन काम किया है और इस संवेदनशील कहानी को पूरी संजीदगी से ऑडियंस तक पहुंचाया है। उस वक्त अस्पताल के भीतर क्या हो रहा है, नर्सेज और डॉक्टर्स कैसे लोगों की जान बचा रहे थे और उस खौफ के माहौल में कैसे पूरी शिद्दत के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, ये देखना दिलचस्प रहेगा। इस फिल्म में नर्सों की बहादुरी को दिखाया गया है और इस फिल्म को आखिर तक देखने के बाद आप नर्सों को सलाम करने पर मजबूर हो जाएंगे और आपका दिल कई सारे इमोशंस से भर जाएगा।

यह भी पढ़ें- Alpha Teaser Review: 'अल्फा' का टीजर हुआ रिलीज, आलिया का एक्शन अंदाज जीत लेगा दिल; फैंस बोले- 'शरवरी कहां हैं?'

'भारत भाग्य विधाता' की कास्ट

'भारत भाग्य विधाता' में कंगना के अलावा मराठी सिनेमा के कई कलाकार हैं। गिरिजा ओक गोडबोले, ईशा डे, रसिका अगाशे और स्मिता तांबे ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की है और सभी सेलेब्स ने अपने किरदारों को बखूबी से निभाया है।

 

यह भी पढ़ें- क्या सिनेमाघरों में फिर लौटेगी कंगना रनौत-आर माधवन की जोड़ी? Tanu Weds Manu 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट


'भारत भाग्य विधाता' को एक शानदार फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है और क्या ये फिल्म सालों बाद कंगना के करियर की हिट फिल्म बन पाती है या नहीं? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।