Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

'बॉडी फूली हुई थी, मैं रो पड़ी थी...', 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को आयशा खान ने पीरियड्स में किया था शूट; दर्द की वजह से निकलने लगे थे आंसू

Shararat Song Shooting BTS: 'धुरंधर' फिल्म का गाना 'शरारत' काफी सुर्खियों में रहा। इस गाने में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा ने धमाकेदार डांस किया था और खासकर आयशा पर सभी की नजरें ठहर गई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान वो पीरियड्स पर थीं।
Updated:- 2026-02-09, 18:17 IST
 ayesha khan revealed she was on periods during dhurandhar song shararat shooting

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और ये फिल्म ऑडियंस को भी बहुत पसंद आई। इस फिल्म का सेकंड पार्ट यानी 'धुरंधर 2' का टीजर भी आउट हो चुका है और इसे लेकर अभी से जबरदस्त बज है। बात अगर 'धुरंधर' की करें, तो इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी और सभी कलाकारों की एक्टिंग के अलावा इसके गाने भी काफी सुर्खियों में रहे। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का रोमांटिक ट्रैक हो या अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग, सभी ने जमकर तारीफें बटोरी। खासकर, क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान का गाना 'शरारत' फैंस को बहुत पसंद आया था। ये गाना चार्टबस्टर रहा और लंबे समय तक सभी की जुबां पर था। फिल्म में क्रिस्टल और आयशा दोनों ने कमाल का डांस किया, लेकिन आयशा खान के डांसिंग मूव्स ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। हाल ही में आयशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स आए हुए थे। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

आयशा खान ने पीरियड्स में की थी 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' की शूटिंग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

आयशा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'शरारत' सॉन्ग की शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे। एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में आयशा खान ने बताया कि 'शरारत' गाने की शूटिंग के दौरान वो बहुत दर्द में थीं। उन्होंने कहा, "इस गाने का शूट दो दिन का था...ये बहुत थका देने वाला था, उस समय मैं पीरियड्स में थी और जाहिर सी बात है उस वक्त पर आपकी बॉडी फूली हुई होती है...ब्लोटिंग हो रही होती है, ऐसे में आप बेस्ट नहीं लग रहे होते हैं...मैं सोचती हूं कि काश मैं बेस्ट फॉर्म में होती...मैं दर्द के मारे परेशान थी, हमें दो दिनों में पूरा वेडिंग सीक्वेंस शूट करना था, हम बहुत थके हुए थे और इतना डांस करने के बाद हमारी हड्डियां दर्द कर रही थीं और मैं रोने लगी। ये असल में खुशी के आंसू थे क्योंकि मैं बहुत इमोशनल थी और मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रही थी।" बता दें कि ये गाना जैसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने गाया था और इसे यूट्यूब पर अब तक 229 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मुझे कहानी पता...

आयशा खान ने क्रिस्टल के बारे में कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

आयशा खान ने इस इंटरव्यू में क्रिस्टल संग अपनी बॉन्डिंग का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने क्रिस्टल के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया। आयशा ने ये भी कहा कि क्रिस्टल बहुत स्वीट हैं और उनसे सीनियर हैं, इसलिए उन्हें लगा था कि उनके बहुत नखरे होंगे, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं था।

  

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने के लिए तमन्ना भाटिया थीं पहली पसंद, डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म से क्यों काट दिया एक्ट्रेस का पत्ता


Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की और इसके दूसरे पार्ट का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।