Raaka का टीजर आउट, 1 नहीं 4 किरदार में तहलका मचाएंगे अल्लू अर्जुन?

Raaka Teaser: 'पुष्पा 2: द रूल' ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन जल्द ही साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'राका'' में नजर आने वाले हैं। फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्म का प्रमोशनल टीजर जारी किए जाने के बाद उत्साह और भी बढ़ गया है। हालांकि, ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। कैप्शन में लिखा था, " ग्लोबल जीत के साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए।" वहीं इससे ठीक एक दिन एक क्लिप शेयर की गई थी, जिसमें 37 अंक लिखा हुआ दिखाया गया था। इसके बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेट हैं।
राका में अल्लू अर्जुन निभाएंगे 4 अलग-अलग किरदार
जैसा कि ऊपर लेख बताया है कि फिल्म को लेकर ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं खबरों के मुताबिक, एक्टर राका में चार अलग-अलग भूमिका निभाएंगे, जिसमें वे एक दादा, एक पिता और दो बेटों का किरदार निभाएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में इसे लेकर ऐसी भी चर्चा है कि फिल्म में दो पैरेलल यूनिवर्स का कॉन्सेप्ट दिख सकता है।
View this post on Instagram
टीजर से पहले मेकर्स ने जारी किया था '37' पोस्ट
टीजर से पहले सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर केवल "37" अंक लिखा हुआ था। इसके बाद से फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। खास बात यह रही कि अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस नंबर को शेयर किया, जिसके साथ उनके 'राका' वाले किरदार के पंजे (क्लॉ) का एक लोगो भी जुड़ा हुआ था। इस रहस्यमयी '37' का असली मतलब क्या है, इस पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
View this post on Instagram
अल्लू अर्जुन का खूंखार और हैरान कर देने वाला पहला लुक
फिल्म की घोषणा के दौरान, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'राका' का टाइटल और उनका पहला खूंखार पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में अभिनेता का एक बेहद नया और हैरान करने वाला अवतार देखने को मिला था। पोस्टर में अल्लू अर्जुन गंजे लुक, तीखे फेशियल फीचर्स, आंखों में काजल, पीछे खिसकी हुई हेयरलाइन और घनी ग्रे दाढ़ी में नजर आए थे। वह अपने चेहरे को पंजों वाले हाथ से आधा छिपाते हुए सीधे कैमरे की तरफ देख रहे थे, जिसने उनके इस रहस्यमयी किरदार के प्रति लोगों की दिलचस्पी को कई गुना बढ़ा दिया है।

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में दीपिका पादुकोण को मुख्य नायिका के रूप में कन्फर्म किया गया है, जबकि रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे नामों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- 'Golmaal 5' की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख से शुरू होगा हंसी का दंगल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Sun Picture
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।